फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ration cardholders will get seating and drinking water facilities at Annapurna buildings.

Gorakhpur News: अन्नपूर्णा भवनों में राशन कार्डधारकों को मिलेंगी बैठने व पेयजल की सुविधाएं

Wed, 07 Oct 2026 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 07 Oct 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Ration cardholders will get seating and drinking water facilities at Annapurna buildings.
गोरखपुर। प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को हाईटेक और उपभोक्ता हितैषी बनाने की दिशा में शासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिले में वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2025-26 के बीच निर्मित और संचालित सभी अन्नपूर्णा भवनों में राशन कार्डधारकों के लिए बैठने और शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए 16 लाख 57 हजार 500 रुपये बजट का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से जारी निर्देश के अनुसार प्रत्येक अन्नपूर्णा भवन पर मानकों के अनुरूप ग्लो-साइन बोर्ड, सीमेंटेड बेंच और पेयजल कंटेनर की व्यवस्था की जाएगी। प्रत्येक भवन पर ग्लो साइन बोर्ड के लिए 13,500 रुपये और लाभार्थियों के बैठने के लिए चार सीमेंटेड बेंच पर 10,000 रुपये तक खर्च किए जाएंगे। वहीं शुद्ध पेयजल के लिए 20 लीटर क्षमता का स्टील कंटेनर करीब 2,000 रुपये की लागत से उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने कहा कि जिले में 65 अन्नपूर्णा भवन बनकर तैयार हो गए हैं। शासन के मानकों के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed