फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Raptinagar Expansion Township and Sports City Scheme Firms will be able to apply till September 14

जीडीए ने बढ़ाई तिथि: राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी योजना, 14 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगी फर्में

Sat, 02 Sep 2023 03:45 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 02 Sep 2023 03:45 PM IST
सार

जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि ऑनलाइन आवेदन के लिए अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है, जिससे इच्छुक फर्में आवेदन कर सकें। अभी 14 सितंबर तक का मौका दिया गया है।

विज्ञापन
Raptinagar Expansion Township and Sports City Scheme Firms will be able to apply till September 14
गोरखपुर विकास प्राधिकरण। - फोटो : Social Media

विस्तार

जीडीए की ओर से प्रस्तावित राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी योजना में 14 सितंबर तक आवेदन करने का मौका दिया गया है। जीडीए ने इसके लिए रिक्वेस्ट फार प्रपोजल (आरएफपी) जारी किया था। इसके लिए पहले पांच सितंबर तक का समय दिया गया था। अब अंतिम तिथि बढ़ने से कई फर्मों को आवेदन का मौका मिल सकेगा।

विज्ञापन


करीब 200 एकड़ में राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी योजना लांच की गई है। इसमें भूखंडों के साथ फ्लैट की सुविधा भी मिलेगी। आधुनिक तरीके से स्पोर्ट्स सिटी का निर्माण होगा। इसमें टाउनशिप के तहत मिलने वाली सभी आधुनिक सुविधाएं मुहैया होंगी।
विज्ञापन


खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के तहत ढांचागत विकास की जिम्मेदारी लेने वाली वाली फर्म को जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। जमीन के बदले फर्म की ओर से विकास कार्य कराए जाएंगे। खोराबार में सात प्रतिशत भूमि दी गई है और फर्म 245 करोड़ रुपये से अधिक का काम कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: खोराबार टाउनशिप से बढ़ी मेरिट, वीसी से महेंद्र तवंर बने डीएम

जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि ऑनलाइन आवेदन के लिए अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है, जिससे इच्छुक फर्में आवेदन कर सकें। अभी 14 सितंबर तक का मौका दिया गया है।
 

राप्तीनगर विस्तार आवासीय योजना में बनेंगे 616 एमआईजी फ्लैट

राप्तीनगर विस्तार आवासीय योजना की जमीनों पर न्यू रोहिणी अपार्टमेंट का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। 616 एमआईजी फ्लैट बनाने का प्रस्ताव है। जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह की अगुवाई में टीम ने मिट्टी परीक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। योजना के ले-आउट के आधार पर कार्यदायी संस्था के लोगों ने मौके पर निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी ली। योजना के लिए जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने पहले ही स्वीकृति दे दी है।

इसे भी पढ़ें: स्पोर्ट्स साइंस पढ़ने के लिए खोजे नहीं मिल रहे छात्र, 60 के सापेक्ष सात ने ही लिया प्रवेश

जीडीए अधिकारियों के अनुसार, आगरा की फर्म को 14 मंजिला न्यू रोहिनी एमआईजी अपार्टमेंट बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें 616 एमआईजी फ्लैट बनेंगे, जो पूरी तरह से वेल फर्निश्ड होंगे। इनकी कीमत 40 लाख रुपये निर्धारित की गई है। 28 अगस्त को कार्य शुरू कराकर इसे 27 फरवरी 2026 तक पूरा कराया जाना है। परियोजना के लिए कुल 208.29 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है।

निर्माण कार्य से संंबंधित अन्य कार्रवाई को पूरा करने के लिए जीडीए और कार्यदायी संस्था के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के लिए मिट्टी का नमूना एकत्र करके प्रयोगशाला में भेजा गया। उधर, रामगढ़ताल क्षेत्र में गोरक्ष एनक्लेव योजना के तहत निर्माणाधीन 86 फ्लैट के निर्माण कार्य की जानकारी भी अभियंताओं ने ली। इसका काम दिसंबर 2024 तक पूरा कराया जाएगा।

जीडीए प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने कहा कि न्यू रोहिणी अपार्टमेंट योजना पर काम शुरू हो गया है। मिट्टी का परीक्षण कराने के लिए नमूना लिया गया है। जल्द ही कार्यदायी संस्था की ओर से काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed