फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Merit increased from Khorabar Township Mahendra Tanwar became DM from VC

गोरखपुर: खोराबार टाउनशिप से बढ़ी मेरिट, वीसी से महेंद्र तवंर बने डीएम

Sat, 02 Sep 2023 03:21 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 02 Sep 2023 03:21 PM IST
सार

निवर्तमान वीसी जीडीए महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल खोराबार टाउनशिप और मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सहित अन्य योजनाओं में शिद्दत के साथ काम किया गया। राप्तीनगर विस्तार, टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी योजना का प्रारूप तैयार है।

विज्ञापन
Merit increased from Khorabar Township Mahendra Tanwar became DM from VC
महेंद्र सिंह तंवर। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना में फंसे जमीन के पेंच को सहजता से सुलझाने में जीडीए वीसी महेंद्र सिंह तंवर ने बड़ी ही सूझबूझ से काम लिया। साथ ही इस योजना में निजी फर्म से ढांचागत विकास कराने के बदले जमीन देने की योजना (भूमि मुद्रीकरण) लागू किया, जिसे शासन ने पूरे प्रदेश में लागू करने का निर्देश दिया है। ये दोनों काम जीडीए उपाध्यक्ष के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। माना जा रहा है कि संतकबीरनगर के डीएम के रूप में उनकी नई तैनाती इसी का इनाम है।

विज्ञापन


शासन की ओर से शुक्रवार की देर रात आईएएस अफसरों के तबादले की सूची जारी हुई। इसमें जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर को डीएम संतकबीरनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की कई बहुप्रतीक्षित योजनाओं को धरातल पर उतारने में उपाध्यक्ष की विशेष भूमिका रही।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: स्पोर्ट्स साइंस पढ़ने के लिए खोजे नहीं मिल रहे छात्र, 60 के सापेक्ष सात ने ही लिया प्रवेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रामगढ़ ताल फ्रंट, राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी योजना, फूड पार्क, गोरखनाथ क्षेत्र में मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स निर्माण कार्य, रामगढ़ताल रिंग रोड, सुमेर सागर ताल के सुंदरीकरण कार्य, नया गोरखपुर योजना, कन्वेंशन सेंटर और जीडीए की महायोजना 2023 को लागू करने के लिए शासन की शासकीय समिति की सुझावों का पालन करते हुए अंतिम रिपोर्ट भेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मूलरूप से हरियाणा, रोहतक निवासी वर्ष 2015 बैच के आईएएस महेंद्र सिंह तंवर ने बीटेक करने के बाद निजी कंपनी में काम किया। गाजियाबाद नगर निगम में नगर आयुक्त, बहराइच और एटा में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, शाहजहांपुर में सीडीओ के रूप में कार्य कर चुके आईएएस अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर को शासन ने वर्ष 2022 के सितंबर माह में जीडीए उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी।

उपाध्यक्ष के तबादले की सूचना पर देर रात तक बधाइयों का तांता लगा रहा। उपाध्यक्ष ने बताया कि उनको जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई, उसे सफलतापूर्वक पूरा कराने में कोई कसर नहीं रखी। आगे भी शासन के निर्देशों के अनुसार जनहित के कार्य करते रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: बदल रहा है गोरखपुर: स्काई-वे....भूल जाएंगे रेलवे स्टेशन और रोडवेज का लंबा जाम

निवर्तमान वीसी जीडीए महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल खोराबार टाउनशिप और मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सहित अन्य योजनाओं में शिद्दत के साथ काम किया गया। राप्तीनगर विस्तार, टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी योजना का प्रारूप तैयार है। नया गोरखपुर सहित अन्य योजनाओं से शहर का विकास होगा। संसाधनों की कमी नहीं रह जाएगी। इससे लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed