फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rapid development will lead to prosperity of society and nation

Gorakhpur News: तेज विकास से समाज और राष्ट्र की होगी समृद्धि

Wed, 06 May 2026 02:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Rapid development will lead to prosperity of society and nation

विज्ञापन
सीएम योगी बोले-अब गोरखपुर की पहचान सुरक्षा, स्वच्छता, समृद्धि और मजबूत सड़कों से



सीएम ने कल्याण मंडपम समेत 612.32 करोड़ रुपये की लागत वाली 71 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास







गोरखपुर। सीएम योगी ने कहा कि गति जितनी तेज होगी, विकास भी उतना ही तेज होगा। विकास जितना तेज होगा, उतनी ही तेजी से व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की समृद्धि होगी। इसी समृद्धि के लिए गोरखपुर का विस्तार किया जा रहा है। जंगल कौड़िया, जगदीशपुर बाईपास रोड इस विस्तार का आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि एम्स, बीआरडी की सुदृढ़ता, आयुष विश्वविद्यालय और कई नई सुविधाओं के विकास से लोगों को राहत मिली है। युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं के स्वावलंबन, कारोबार में वृद्धि हो रही है।



ये बातें जंगल बेनी जंगल बेनी माधव में कल्याण मंडपम सहित 612.32 करोड़ रुपये की लागत वाली 71 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहीं। मंचीय कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फीता काटकर कल्याण मंडपम का औपचारिक उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने मंडपम का भ्रमण कर यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने कल्याण मंडपम के परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।
विज्ञापन




सीएम ने कहा कि पहले गोरखपुर की पहचान मच्छर और माफिया से होती थी। अब गोरखपुर की पहचान सुरक्षा, स्वच्छता, समृद्धि और मजबूत सड़कों से है। अब यहां का नौजवान पहचान का मोहताज नहीं है बल्कि वह सीना तानकर बताता है कि वह गोरखपुर का है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि नकहा से फर्टिलाइजर और स्पोर्ट्स कॉलेज जाने के लिए ओवरब्रिज बन गया है। बरगदवां से नकहा होते हुए मोहद्दीपुर तक फोरलेन सड़क बन गई है। इन विकास कार्यों को पहले सोचा तक नहीं जाता था। उन्होंने कहा कि महेसरा में मुख्य मार्ग के फोरलेन बन जाने से अब यहां जाम नहीं लगता और लोगों को कोई दिक्कत नहीं होती।



मुख्यमंत्री ने बताया कि महेसरा से लखनऊ जाने के लिए जल्द ही माधोपुर, हार्बर्ट बांध होते हुए राजघाट तक के लिए फोरलेन कनेक्टिविटी मिल जाएगी। इसका निर्माण जारी है और बन जाने पर महेसरा से राजघाट जाने में महज पांच मिनट लगेंगे। पहले गोरखपुर से लखनऊ जाने के लिए आठ से नौ घंटे लगते थे जबकि आज यह अधूरी तीन से साढ़े घंटे में पूरी हो जाती है। इसी तरह वाराणसी जाने में लगने वाला समय भी घटकर ढाई घंटे हो गया है। सीएम योगी ने बताया कि जंगल कौड़िया से जगदीशपुर तक बन रहे फोरलेन बाईपास से महेसरा से होकर कुशीनगर जाने में सिर्फ आधे घंटे लगेंगे।



लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को सांसद रविकिशन शुक्ल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, डॉ. विमलेश पासवान, प्रदीप शुक्ल, सरवन निषाद, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, भाजपा के महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, नगर निगम के उप सभापति पवन त्रिपाठी, स्थानीय पार्षद संतोष चौहान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



कार्यक्रमों को यादगार बनाने का माध्यम बनेगा कल्याण मंडपम



लोकार्पण और शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री ने कल्याण मंडपम और अन्य विकास परियोजनाओं की खूबी भी बताई। कहा कि कल्याण मंडपम अल्प और मध्य आय वर्ग के लोगों के सार्वजनिक कार्यक्रमों को भव्य और यादगार बनाने का माध्यम बनेगा। उन्होंने बताया कि शहर में कुल नौ कल्याण मंडपम या तो बन गए हैं या निर्माणाधीन हैं। इसे बनाने के लिए उन्होंने अपनी विधायक निधि से राशि दी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि आज जिस एकीकृत मंडलीय कार्यालय का शिलान्यास हुआ है, वहां सभी मंडलीय अधिकारी एक ही छत के नीचे जनता के लिए उपलब्ध रहेंगे। हर तबके के आवासीय सुविधा के लिए कुश्मी एंक्लेव का शिलान्यास हुआ है। ये सभी परियोजनाएं बेहतर सुविधा बनाने और नागरिकों के सपनों में उड़ान का माध्यम बनेंगी। इससे लोगों का जीवन आसान होगा और वे अपना काम सरलता से कर सकेंगे।




मुख्यमंत्री ने जीडीए की इन प्रमुख परियोजनाओं का किया शिलान्यास



- एकीकृत मंडलीय कार्यालय का निर्माण, लागत 269.63 करोड़ रुपये।



- लच्छीपुर में कुश्मी एवेन्यू अपार्टमेंट का निर्माण, 172.86 करोड़ रुपये।



- गोरखपुर सोनौली मार्ग पर प्रवेश द्वार का निर्माण, लागत 10.11 करोड़ रुपये।



- वसुंधरा एंक्लेव से पैडलेगंज चौराहा तक सड़क चौड़ीकरण, आरसीसी नाला व सौंदर्यीकरण कार्य, लागत 22.58 करोड़ रुपये।



- रामगढ़ताल रिंग रोड पर आरकेबीके से सहारा एस्टेट वाले हिस्से में रिटेनिंग वाल की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य, लागत 13.33 करोड़ रुपये।



- गुरुकुल सिटी योजना फेज-1 के तहत सड़क निर्माण, 19.17 करोड़ रुपये।



- गुलरिहा थाना से भटहट मोड़ तक डेकोरेटिव लाइटिंग, लागत 10.11 करोड़ रुपये।



----



सीएम ने मछली वाले बयान पर ली सांसद की चुटकी



अपने संबोधन में महेसरा में मछली मंडी के बहाने सांसद रविकिशन के बंगाल में मछली खाने वाले बयान पर चुटकी ली। सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि महेसरा में पहले जाम लगता था क्योंकि रविकिशन की पसंद की चीज (मछली) यहां मिलती थी। इन्होंने कहा था कि बंगाल जीत के बाद खूब मछली खाओ। इसी दौरान रविकिशन बोल पड़े-पंडित आदमी हूं, मैं मछली नहीं खाता। तब सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि इनके घर भीड़ लगी थी। मैं जाम में फंस गया तब मुझे लगा कि इनके यहां आज बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed