{"_id":"6994dbfd8fa0d4b20f0da826","slug":"ramon-magsaysay-award-winner-and-indias-waterman-dr-rajendra-singh-gave-the-mantra-to-save-nature-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1232927-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: विकास का सनातन मॉडल ही भारत को दोबारा बनाएगा विश्वगुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: विकास का सनातन मॉडल ही भारत को दोबारा बनाएगा विश्वगुरु
विज्ञापन
गोरखपुर। भारत के जलपुरुष कहे जाने वाले रैमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता डॉ. राजेंद्र सिंह ने कहा कि सनातन विकास या विकास का सनातन मॉडल ही भारत को दोबारा विश्वगुरु बना सकता है। विकास के साथ प्रकृति का भी चिंतन भारत का सनातन विचार है।
डॉ. सिंह मंगलवार को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) व महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘विकास के साथ पर्यावरणीय चुनौतियां : साझा प्रयास से सतत विकास’ विषयक संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए सुखद स्थिति है कि यहां के मुख्यमंत्री विकास के सनातन मॉडल, प्राकृतिक और सांस्कृतिक विविधता के एकीकरण को आगे बढ़ा रहे हैं, जहां विकास का विचार है तो साथ ही प्रकृति और पर्यावरण को बचाने का प्रतिबद्ध चिंतन भी। उन्होंने विकास और पर्यावरण संरक्षण को साथ लेकर चलने वाले विकास के सनातन मॉडल के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि प्राचीन भारत का विकास सनातन विकास था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जल संकट वैश्विक समस्या है लेकिन इसका स्थानीय हल निकाला जा सकता है। इसके लिए जल साक्षरता बढ़ाने की आवश्यकता है। आज देश के 365 जिले पानी के संकट से जूझ रहे हैं। छोटे-छोटे प्रयासों से उन्होंने 50 साल में 23 नदियों को पुनर्जीवित किया है।
विशिष्ट अतिथि प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव एवं स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मनोज कुमार सिंह ने कहा कि सबसे ज्यादा विकसित देश सबसे ज्यादा साफ सुथरे हैं। उनका पानी स्वच्छ है और एक्यूआई भी। इससे स्पष्ट है कि पर्यावरण सुरक्षित रखकर भी तीव्र विकास संभव है।
एमजीयूजी के कुलपति डॉ. सुरिंदर सिंह ने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सतत विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी पूरी गंभीरता से ध्यान देना होगा।
वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव अनिल कुमार ने स्वागत और उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन डॉ. रविंद्र प्रताप सिंह ने आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, डीएम दीपक मीणा, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, एम्स की कार्यकारी निदेशक मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता, एमजीयूजी के कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव, यूपीपीसीबी के संजीव सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी विकास यादव आदि उपस्थित रहे।
पर्यावरण संरक्षण को वेस्ट से वेल्थ की जरूरत पर हुआ विशद मंथन
संगोष्ठी में दो पैनल सत्रों का भी आयोजन किया गया। दोनों सत्रों में पर्यावरण संरक्षण को वेस्ट से वेल्थ की जरूरत पर हुआ विशद मंथन किया गया। मनोज कुमार सिंह, अनिल कुमार व नगर आयुक्त के अलावा भारत सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय में एक्सपर्ट एप्रेजल कमेटी के चेयरमैन राजीव कुमार और गैलेंट के सीईओ मयंक अग्रवाल ने चर्चा में हिस्सा लिया। दूसरे सत्र में आईआईटी कानपुर के प्रो. सच्चिदानंद त्रिपाठी, बीएचयू के प्रो. एएस रघुबंशी, आईआईटी बीएचयू के प्रो. पीके मिश्र, यूपीपीसीबी के डॉ. रविंद्र प्रताप सिंह आदि शामिल हुए।