फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ramlila staging for 156th year by Birdghat will start from three October

यूपी: जानिए कब शुरू हो रही है पूर्वांचल की सबसे पुरानी बर्डघाट की रामलीला, कब होगा रावण का वध

Thu, 23 Sep 2021 03:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 23 Sep 2021 03:40 PM IST
सार

मंचन में 15 अक्तूबर को रावण वध होगा। 20 को राम-भरत मिलाप व 21 अक्तूबर को भगवान राम का राज्याभिषेक किया जाएगा।

विज्ञापन
Ramlila staging for 156th year by Birdghat will start from three October
रामलीला।(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

श्री श्री रामलीला समिति, बर्डघाट द्वारा 156वें वर्ष रामलीला मंचन तीन अक्तूबर से शुरू होगा। इस बार सभी आयोजन बर्डघाट रामलीला मैदान में ही होंगे। मंचन में 15 अक्तूबर को रावण वध होगा। 20 को राम-भरत मिलाप व 21 अक्तूबर को भगवान राम का राज्याभिषेक किया जाएगा। यह जानकारी बर्डघाट रामलीला समिति के अध्यक्ष पंकज गोयल ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल को देखते हुए लगातार दूसरे साल घंटाघर चौराहे पर कोई कार्यक्रम नहीं होंगे। पहले भरत मिलाप और राम का राज्याभिषेक का मंचन घंटाघर पर ही होता था। वहीं मंच लगाया जाता था। रामलीला मैदान के निर्माणाधीन होने और कोरोना प्रोटोकॉल के कारण पिछले वर्ष सभी कार्यक्रम सर्राफा भवन में आयोजित किए गए थे।
विज्ञापन


निर्माणाधीन है बर्डघाट रामलीला मैदान
बर्डघाट रामलीला मैदान, जिसमें रामलीला मंचन होना है वह निर्माणाधीन है। पर्यटन विभाग वहां सुंदरीकरण करा रहा है। ज्यादातर कार्य अंतिम चरण में है। मंच, पीछे के दो ग्रीन रूम, हाल, टॉयलेट ब्लॉक, चारदीवारी और गेट का काम पूरा हो चुका है। गेट पर पत्थर लगाने, फर्श का काम और डिजाइन समेत कुछ ही काम शेष रह गए हैं, वे भी अंतिम चरण में हैं। पदाधिकारियों ने बताया कि वे चाहते हैं कि इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री के हाथों रामलीला से पहले हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला मंचन का विवरण

Ramlila staging for 156th year by Birdghat will start from three October
पंकज गोयल व अनूप अग्निहोत्री। - फोटो : अमर उजाला।
  • तीन अक्तूबर को शिव सती संवाद, नारद मोह, मनुसतरूपा, रावण जन्म।
  • चार अक्तूबर को पृथ्वी पुकार, राम जन्म, मुनि आगमन, ताड़का वध।
  • पांच अक्तूबर को अहिल्या उद्धार, नगर दर्शन, धनुष यज्ञ, परशुराम-लक्ष्मण संवाद।
  • छह अक्तूबर को श्री राम बारात।
  • सात अक्तूबर को श्रीराम वन यात्रा।
  • आठ अक्तूबर को निषाद मिलन, श्रीराम-केवट संवाद, रामजी का चित्रकुट आना, भरत-माता कौशल्या संवाद।
  • नौ अक्तूबर को भरत का चित्रकुट प्रस्थान, राम-भरत मिलन एवं संवाद, चरण पादुका लेकर वापस अयोध्या लौटना।
  • 10 अक्तूबर को शूपर्णखा नासिका भेदन, खर दूषण वध, सीता हरण, श्रीराम का शबरी आश्रम में प्रवेश।
  • 11 अक्तूबर को श्रीराम हनुमान मिलन, सुग्रीव मिलन, बालि वध, सीताजी की खोज में बंदरों का प्रस्थान।
  • 12 अक्तूबर को हनुमान-जामवंत संवाद, लंका में प्रवेश, सीता-हनुमान संवाद, लंका दहन।
  • 13 अक्तूबर को श्रीराम-हनुमान संवाद, रामेश्वर स्थापना, अंगद-रावण संवाद।
  • 14 अक्तूबर को लक्ष्मण-मेघनाथ युद्ध, श्री राम की प्रलय लीला, कुम्भकर्ण एवं मेघनाथ वध।
  • 15 अक्तूबर को हनुमान जी द्वारा उद्धार, अहिरावण वध, राम-रावण युद्ध एवं रावण वध, राजनैतिक उपदेश।
  • 20 अक्तूबर को राम-भरत मिलाप।
  • 21 अक्तूबर को श्रीराम राज्याभिषेक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed