फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ramlila 2021 in Gorakhpur spectators mesmerized by sight of Ram Darbar

रामलीला 2021: राम दरबार को निहारकर मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, आरती कर किया वंदन

Fri, 15 Oct 2021 10:03 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 15 Oct 2021 10:03 AM IST
सार

कमेटियों ने प्रभु के जीवन से जुड़े विविध प्रसंगों के जरिये दिखाया कि बुराई पर आखिरकार अच्छाई की ही विजय होती है। तमाम कलाकारों के जीवंत प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा।

विज्ञापन
Ramlila 2021 in Gorakhpur spectators mesmerized by sight of Ram Darbar
रामलीला 2021। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर शहर की विभिन्न रामलीला कमेटियों की ओर से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन चरित्र का मंचन किया गया। दर्शक जहां राम दरबार को निहार कर मंत्रमुग्ध हुए वहीं आरती कर राघवेंद्र सरकार का वंदन भी किए। कमेटियों ने प्रभु के जीवन से जुड़े विविध प्रसंगों के जरिये दिखाया कि बुराई पर आखिरकार अच्छाई की ही विजय होती है। तमाम कलाकारों के जीवंत प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा।
विज्ञापन


बर्डघाट: कुंभकर्ण-मेघनाथ के वध पर गूंजा जय श्रीराम
श्रीश्री रामलीला कमेटी बर्डघाट की ओर से मंचन में कुंभकर्ण-मेघनाथ के वध पर दर्शकों ने जय श्रीराम का जयघोष किया। बृहस्पतिवार को रामलीला में लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध, श्रीराम की प्रलय लीला, कुंभकरण एवं मेघनाद वध का मंचन हुआ। मंचन से पूर्व राम दरबार की आरती समिति के अध्यक्ष पंकज गोयल, महामंत्री अनूप अग्निहोत्री एवं उपाध्यक्ष मृणाल बर्नवाल, उप महामंत्री कन्हैया के द्वारा संपन्न हुई। इस अवसर पर हर्ष बर्नवाल, उत्कर्ष बर्नवाल, महेश वर्मा, अनुराग बधवार, हर्ष बर्नवाल, विनोद सर्राफ, रमेश सिंह, दिनेश सर्राफ, भरत जालान, अमरनाथ सर्राफ, हरिद्वार वर्मा, बलवंत आर्य, प्रवीण चतुर्वेदी, संदीप शर्मा, कन्हैया लाल शर्मा, विक्की मिश्रा आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन

वन में मुनियों और संतों को प्रभु राम के हुए दर्शन

Ramlila 2021 in Gorakhpur spectators mesmerized by sight of Ram Darbar
रामलीला 2021। - फोटो : अमर उजाला।
धर्मशाला बाजार की रामलीला के अंतर्गत मंचन में श्रीराम ने वन में मुनियों और संतों को दर्शन देकर उनका कल्याण किया। गुरुवार की रामलीला में महानंद गिरी के नेतृत्व में कलाकारों ने सुंदर अभिनय किया। इस अवसर पर समिति के महामंत्री हरिवंश सिंह, शशांक शेखर त्रिपाठी, शिव शंकर गुप्ता, राकेश गुप्ता गुड्डू ,राजन चौरसिया, दुर्गेश  गुप्त, विजय तिलक, बृजेश शरण कसौधन, सचिन सोनकर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
 
आर्यनगर: संजीवनी बूटी पीकर उठे लक्ष्मण, मेघनाथ का किया संहार
श्रीश्री रामलीला समिति आर्यनगर की ओर से संजीवनी बूटी पीकर लक्ष्मण की मूर्छा टूटने और मेघनाथ के संहार का मंचन किया गया। अयोध्या की प्रसिद्ध मां सरयू आदर्श रामलीला मंडल के पंडित शिव शरण मिश्र के संयोजन में कलाकारों ने प्रभावपूर्ण मंचन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ एडीजी अखिल कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर विनीत कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार और महामंत्री पुष्पदंत जैन की आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर सचिन अग्रवाल, अचिन्त्य लाहिड़ी, राजीव रंजन अग्रवाल, विकास जालान, कीर्तिरमन दास, मनीष अग्रवाल, परमानंद दास अग्रवाल, गोवर्धन दास अग्रवाल, दीप अग्रवाल, संतोष राजभर सहित अन्य की सहभागिता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed