फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ramgarh Tal naya sawera and zoo may be changes in arrangement for provide facilities to tourists

रामगढ़ताल: नया सवेरा और चिड़ियाघर की व्यवस्था में हो सकता है बदलाव, अधिकारियों ने दिया है खास सुझाव

Thu, 30 Dec 2021 09:13 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 30 Dec 2021 09:13 AM IST
सार

डीएम के निर्देश पर अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर उन्हें सौंपी है। रिपोर्ट में नया सवेरा क्षेत्र के मुख्य द्वार पर बड़ा डिस्प्ले बोर्ड लगाने का सुझाव दिया है ताकि वहां होने वाली गतिविधियों के बारे में पर्यटकों को पता चल सके।

विज्ञापन
Ramgarh Tal naya sawera and zoo may be changes in arrangement for provide facilities to tourists
रामगढ़ताल - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पर्यटकों को और सुविधाएं मुहैया कराने के लिए जल्द ही रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित नया सवेरा और चिड़ियाघर की व्यवस्था में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। डीएम विजय किरन आनंद के निर्देश पर एसडीएम स्तर के अधिकारियों ने दोनों ही स्थानों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर उन्हें सौंपी है।

विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर गत दिनों अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम रोहित मौर्य एवं अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय अंशुमान सिंह ने रामगढ़ताल के किनारे नया सवेरा योजना, चिड़ियाघर एवं गोरखनाथ मंदिर का निरीक्षण किया था। डीएम को सौंपी गई रिपोर्ट में अधिकारियों ने नया सवेरा क्षेत्र के मुख्य द्वार पर बड़ा डिस्प्ले बोर्ड लगाने का सुझाव दिया है ताकि वहां होने वाली गतिविधियों के बारे में पर्यटकों को पता चल सके। प्रवेश द्वार से भीतर संबंधित स्थलों तक जाने के लिए संकेतक भी लगाए जाने चाहिए। सुरक्षा के लिए नौकायन पर बचाव करने वाली बोट की अलग से व्यवस्था करने तथा उसके लिए भी संकेतक लगाने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन

 

नया सवेरा पर एक ही जगह नहीं जुटने दी जाएगी भीड़

समिति ने यह भी सुझाव दिया कि नया सवेरा क्षेत्र में लगने वाले ठेले, खोमचों को व्यवस्थित तरीके से लगवाया जाए। ऐसी व्यवस्था की जाए कि नया सवेरा क्षेत्र के आसपास एक ही स्थान पर भीड़ एकत्रित न होने पाए। भीड़ का फैलाव बड़े क्षेत्र में किया जाए। मुख्य द्वार के पास सड़क पर गाड़ियां न खड़ी होने पाए। उन्हें पार्किंग स्थल पर ही खड़ी की जाए। अफसरों ने भीड़ को देखते हुए पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाने की संस्तुति की है। महिला पर्यटकों को देखते हुए महिला पुलिस कर्मियों की संख्या को बढ़ाना भी जरूरी बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन


समिति ने कहा कि चिड़ियाघर के मुख्य द्वार के सामने की गई बांस की बैरिकेडिंग को कम से कम पांच फीट पीछे किया जाए, ताकि यातायात सुचारु हो सके। चिड़ियाघर परिसर के भीतर डस्टबिन की उपलब्धता के साथ ही प्रवेश द्वार पर पॉलीथीन आदि की जांच करने का सुझाव दिया है। हालांकि समिति ने गोरखनाथ मंदिर के निरीक्षण में वहां की व्यवस्थाओं को बेहतर पाया।

 
डीएम विजय किरन आनंद ने बताया कि पर्यटकों के लिए नया सवेरा, चिड़ियाघर और गोरखनाथ मंदिर में और सुविधाएं विकसित करने के लिए दो सदस्यीय कमेटी ने निरीक्षण किया था। संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर कमेटी की ओर से दिए गए सुझावों को लागू कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed