फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ram Mandir will be completed by December 2023

गोरखपुर में बोले चंपत राय: दिसंबर 2023 तक पूर्ण हो जाएगा राम मंदिर, एक सूत्र में बंध जाएगा हमारा देश

Mon, 22 Nov 2021 03:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 22 Nov 2021 03:09 PM IST
सार

धर्म रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम में बोले श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महामंत्री, कहा, श्रीराम मंदिर के जरिए एक सूत्र में बंध जाएगा हमारा देश।

विज्ञापन
Ram Mandir will be completed by December 2023
गोरखपुर में चंपत राय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद अपने स्थापना काल से ही जिन कार्यों को अपने जिम्मे लिया, उन्हें पूरा किया। श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण भी उन कार्यों में शामिल है जो दिसंबर 2023 तक पूर्ण हो जाएगा।

विज्ञापन


ये बातें विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महामंत्री चंपत राय ने कही। वे रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित धर्म रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मौजूद थे। उन्होंने कहा कि परिषद के समर्पित कार्यकर्ताओं के संघर्ष का ही नतीजा है कि आज जन्मभूमि पर भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन


दिसंबर 2023 तक निर्माण कार्य पूरा हो जाने की संभावना है। परिषद के वार्षिक क्रियाकलाप के तहत गोरक्षा, अनाथालय, गरीबों के निशुल्क चिकित्सा व्यवस्था, वेद विद्यालय और स्वावलंबन केंद्र की जानकारी देते हुए कहा कि परिषद अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के तहत जो कार्य करता है, उसके लिए समाज से सहयोग के लिए वह वर्ष में एक बार धर्म रक्षा निधि समर्पण का कार्यक्रम आयोजित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्षता लेफ्टिनेंट जनरल कृष्ण मुरारी राय एवं संचालन प्रांत उपाध्यक्ष ओंकार ने किया। एकल गीत सुनीषा श्रीवास्तव व गंगा सागर राय ने प्रस्तुत किया। इससे पहले नौसढ़ तिराहे पर पर बजरंग दल के प्रांत सुरक्षा प्रमुख मनोज और जिला संयोजक नवीन चंद्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चंपत राय का स्वागत किया।
 

बालकृष्ण सराफ को चंपत राय ने दी राम मंदिर की प्रतिकृति

इस दौरान प्रांत अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल, प्रांत संगठन मंत्री, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, दुर्गेश त्रिपाठी, डॉ. डीके सिंह, विष्णु प्रताप सिंह, पुष्पदंत जैन, ई. पीके मल्ल, सरदार जसपाल सिंह, डॉ. सत्या पांडेय, अतुल सराफ, हरेकृष्ण सिंह आदि मौजूद रहे।

गोरखपुर प्रवास के दौरान चंपत राय प्रतिष्ठित व्यवसायी बालकृष्ण सराफ के आवास पर पहुंचे और उनका चरण छूकर भगवान श्रीराम के मंदिर की प्रतिकृति भेंट की। 95 वर्षीय बालकृष्ण प्रतिकृति पाकर भाव-विभोर हो गए। चंपत राय ने उन्हें मंदिर निर्माण देखने के लिए अयोध्या आने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। इस दौरान सेवा भारती के प्रांत अध्यक्ष अतुल सराफ, परमेश्वर, श्याम बिहारी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

चंपत राय को गीता प्रेस ने पुस्तकें भेंट की गईं
गीता प्रेस का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महामंत्री चंपत राय से मिलने सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचा। गीता प्रेस के ट्रस्टी माधव जालान और उत्पाद प्रबंधक लालमणि तिवारी ने मुलाकात के दौरान उन्हें गीता प्रेस की दैनंदिनी और पुस्तकें भेंट कीं। प्रतिनिधिमंडल ने उनसे श्रीराम जन्मभूमि परिसर में गीता प्रेस को स्थान देने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed