फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Raksha Bandhan gorakhpur

राखी बांधने से पहले करें हाथों की सफाई

Sun, 22 Aug 2021 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan gorakhpur
राखी बांधने से पहले करें हाथों की सफाई
विज्ञापन

गोरखपुर। रक्षाबंधन पर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी जरूर बांधें लेकिन कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए। राखी बांधने से पहले साबुन-पानी से हाथों की सफाई करें और सैनिटाइज करें। इसके बाद ही राखी बांधे। यह अपील अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने की है।

सीएमओ ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि रविवार को रक्षाबंधन के एक बड़े त्योहार के साथ अगले तीन-चार महीने प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में त्योहारों की धूम रहेगी। कृष्ण जन्माष्टमी, शिक्षक दिवस, नवरात्र, दशहरा, ईद, दीपावली, बाल दिवस और क्रिसमस जैसे बड़े पर्व इसी दौरान मनाए जाएंगे। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए इसमें विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। साथ ही 18 साल से अधिक उम्र के हैं तो कोविड का टीका जरूर लगवाएं। सीएमओ ने बताया कि अपर मुख्य सचिव का कहना है कि छोटे बच्चों के साथ लंबी यात्रा करने से बचे। इसी तरह से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व नवरात्र पर पूजा पंडालों में न जाकर घर पर ही पूजा-पाठ को प्राथमिकता देना है। बुजुर्ग, गर्भवती और बच्चों को तो खास तौर पर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर न जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed