{"_id":"5f270a718ebc3e9bf2162e36","slug":"raksha-bandhan-ayadhya-bhoomi-poojan-gorakhpur-city-news-gkp3604411196","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या को सजाने वाले हाथों में सजेंगी गोरखपुर में बनीं विशेष राखियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या को सजाने वाले हाथों में सजेंगी गोरखपुर में बनीं विशेष राखियां
Mon, 03 Aug 2020 11:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
ayodhya
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या को सजाने-संवारने में जुटे कारीगरों के हाथों में इस बार गोरखपुर में बनी विशेष राखी बंधेगी। ये राखियां गुरु कृपा संस्थान की बहनों द्वारा बनाई गई हैं, जो अयोध्या में पांच अगस्त को होने जा रहे राम मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम को समर्पित है।
विज्ञापन
तीन तरह की राम राखी बनाई गई है। एक पर प्रस्तावित राम मंदिर के मॉडल का चित्र है। दूसरी पर भगवान राम का चित्र है तो तीसरी राखी पर लंका विजय से पहले रामेश्वरम में रुद्राभिषेक का चित्र है।
विज्ञापन
गुरु कृपा संस्थान के संस्थापक बृजेश राम त्रिपाठी ने बताया कि पांच अगस्त को अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर की नींव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रखने जा रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का शहर होने और गोरक्षपीठ के राम मंदिर निर्माण में अहम योगदान को देखते हुए संस्थान ने विशेष राखियां बनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि संस्था कार्यालय पर शिवानी पांडेय, बासु, सवेरा, शीतल कुमारी आदि ये राखियां बड़े पैमाने पर तैयार कर रही हैं। इन राखियों को अयोध्या भेजा जाएगा। वहां अयोध्या को सजाने में लगे भाइयों के हाथों मेें ये राखियां बांधी जाएंगीं।