{"_id":"6aada65e1f5f771b00007020","slug":"rakhpur-won-the-title-by-defeating-teams-from-the-meerut-division-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1455555-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर ने मेरठ मंडल की टीमों को हराकर जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर ने मेरठ मंडल की टीमों को हराकर जीता खिताब
Sat, 19 Sep 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयी बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को अंतिम मुकाबला खेला गया। गोरखपुर मंडल की टीमों ने तीन वर्गों में खिताब अपने नाम किया। वहीं वाराणसी और मेरठ मंडल की टीमों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। अंडर-14 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में गोरखपुर मंडल ने मेरठ मंडल को 28-23 से हराकर खिताब जीता। मेरठ दूसरे और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की टीम तीसरे स्थान पर रही। अंडर-14 बालक वर्ग में मेरठ ने गोरखपुर को 35-25 से हराकर ट्रॉफी जीती जबकि वाराणसी तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 बालिका वर्ग में मेरठ ने गोरखपुर को 30-15 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। वाराणसी को तीसरा स्थान मिला। अंडर-17 बालक वर्ग में पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहे गोरखपुर ने फाइनल मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन किया। गोरखपुर ने वाराणसी को एकतरफा मुकाबले में 45-10 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। मेरठ तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 बालिका वर्ग में गोरखपुर और मेरठ के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। गोरखपुर ने मेरठ को 45-43 से हराकर खिताब जीता जबकि वाराणसी तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 बालक वर्ग में वाराणसी ने गोरखपुर को 57-37 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। आजमगढ़ तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन