{"_id":"61238a6795cf7d2ee766d4d8","slug":"rakhi-dam-to-trees-celebrated-rakshabandhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन विशेष: वन विभाग ने की अनोखी पहल, विरासत वृक्षों को बांधी राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन विशेष: वन विभाग ने की अनोखी पहल, विरासत वृक्षों को बांधी राखी
Mon, 23 Aug 2021 05:15 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 23 Aug 2021 05:15 PM IST
सार
वन विभाग 29 अगस्त तक चलाएगा अभियान, सामान्य लोग भी बांध सकते हैं राखी।
विज्ञापन
पेड़ को राखी बांधते जवान।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
वन विभाग की तरफ से विरासत वृक्षों को राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया गया। शुरुआत गोरखनाथ मंदिर के विरासत वृक्षों से की गई। मंदिर के चार पेड़ों, जिसमें दो बरगद और दो पाकड़ के हैं, उन्हें वन विभाग की टीम ने राखी बांधी। 29 अगस्त तक आम जनमानस भी शहर के 19 अन्य ऐतिहासिक वृक्षों को राखी बांध सकेंगे।
विज्ञापन
डीएफओ अविनाश कुमार ने बताया कि शहर में कुल 19 पेड़ों को अभी विरासत श्रेणी में डाला गया है। 100 साल से अधिक उम्र के और ऐतिहासिक महत्व महत्वपूर्ण स्थानों से जुड़े वृक्ष इस श्रेणी में आते हैं।
विज्ञापन
इन सभी पर वन विभाग राखी बांधेगा। बताया कि गोरखनाथ मंदिर के अलावा ग्राम जंगल चंवरी के बापोखर में, सहजनवां रेज के सरैया स्थित पीपल के पेड़ पर, ग्राम रजवाडा में ग्राम प्रधान व रेंज के अधिकारियों ने विरासत पेड़ों को राखी बांधी।
विज्ञापन