फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   railway update news Krishak Special will go till Mau station only

जरूरी खबर: मऊ स्टेशन तक ही जाएगी कृषक स्पेशल, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Tue, 01 Jun 2021 12:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 01 Jun 2021 12:38 PM IST
विज्ञापन
railway update news Krishak Special will go till Mau station only
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी मंडल के विभिन्न खंडों पर स्थित समपार फाटकों पर सीमित ऊंचाई के सब-वे निर्माण के लिए विभिन्न तिथियों को यातायात ब्लॉक दिया गया है। इसके चलते कई ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने ऐसी ट्रेनों की सूची जारी की है। अगर आपको भी आने वाले दिनों में ट्रेन से कोई यात्रा करनी है तो बेहतर है कि प्रभावित व्यवस्था के अनुसार कार्यक्रम बनाएं।
विज्ञापन


शार्ट टर्मिनेशन
  • लखनऊ जं. से 05 जून को चलने वाली 05008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी कृषक स्पेशल मऊ स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी।
  • भटनी से 06 जून को चलने वाली 05147 भटनी-वाराणसी सिटी अनारक्षित स्पेशल औड़िहार स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी।

शार्ट ओरिजिनेशन
  • वाराणसी सिटी से 06 जून को चलने वाली 05007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. कृषक स्पेशल विशेष गाड़ी मऊ स्टेशन से चलाई जाएगी।
  • मऊ से 06 जून को चलने वाली 05137 मऊ-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित स्पेशल वाराणसी सिटी से चलाई जाएगी।
  • वाराणसी सिटी से 06 जून को चलने वाली 05148 वाराणसी सिटी-भटनी अनारक्षित स्पेशल औड़िहार से चलाई जाएगी।

मार्ग परिवर्तन
  • नौतनवां से 06 जून को चलने वाली 08202 नौतनवां-दुर्ग स्पेशल निर्धारित मार्ग औंड़िहार-वाराणसी सिटी-वाराणसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-जौनपुर-वाराणसी के रास्ते चलाई जाएगी।
  • विज्ञापन
  • दुर्ग से 05 जून को चलने वाली 05160 दुर्ग-छपरा स्पेशल निर्धारित मार्ग प्रयागराज-जंघई-वाराणसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग प्रयागराज-जंघई-जौनपुर-औंड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

दो ट्रेनों के समय में आंशिक बदलाव

रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर 02512 कोचूवेली-गोरखपुर स्पेशल तथा 02522 एर्नाकुलम-बरौनी स्पेशल के संचलन समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। ट्रेन में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के हैं तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा। 02512 कोचूवेली-गोरखपुर स्पेशल परिवर्तित समयानुसार कोचूवेली से सुबह 6.35 बजे चलेगी। जबकि 02522 एर्नाकुलम-बरौनी स्पेशल एर्नाकुलम से सुबह 10.50 बजे चलेगी।
 
चार जून को चलेगी ऊधना-छपरा स्पेशल
रेलवे प्रशासन ने 09087/09088 ऊधना-छपरा-ऊधना स्पेशल के संचलन अवधि का विस्तार एक फेरे के लिए किया है। 09087 ऊधना-छपरा स्पेशल 4 जून को ऊधना से तथा 09088 छपरा-ऊधना स्पेशल 6 जून को छपरा से एक अतिरिक्त फेरे के लिए चलाई जाएगी। यह ट्रेन पूर्व निर्धारित रेक संरचना, मार्ग, ठहराव एवं समय पर चलेगी।
 
हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल के चार फेरे बढ़े
यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल के चार फेरे बढ़ा दिए हैं। ट्रेन की रैक संरचना एवं ठहराव पूर्ववत रहेगा। सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के संबंध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 02575 हैदराबाद-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल का संचलन 04, 11, 18 एवं 25 जून को तथा 02576 गोरखपुर-हैदराबाद साप्ताहिक स्पेशल का संचलन 06, 13, 20 एवं 27 जून को चार अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed