{"_id":"615fce168ebc3ed3d13b4d36","slug":"railway-board-approved-five-puja-special-trains-including-gorakhpur-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृपया ध्यान दें: गोरखपुर-चंडीगढ़ सहित पांच पूजा स्पेशल ट्रेनों को मिली हरी झंडी, यात्रियों का सफर हो जाएगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: गोरखपुर-चंडीगढ़ सहित पांच पूजा स्पेशल ट्रेनों को मिली हरी झंडी, यात्रियों का सफर हो जाएगा आसान
Fri, 08 Oct 2021 10:20 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 08 Oct 2021 10:20 AM IST
सार
इसके अलावा दिल्ली के लिए गोरखपुर से होकर जाने वाली चार जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों को चलाने की अनुमति मिल गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दशहरा, दीपावली और छठ में चंडीगढ़ और दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों के लिए काम की खबर है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर-चंडीगढ़ पूजा स्पेशल ट्रेन को चलाने मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन 14 से 18 अक्टूबर तक छह फेरों में चलेगी। इसके अलावा दिल्ली के लिए गोरखपुर से होकर जाने वाली चार जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों को चलाने की अनुमति मिल गई है। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा।
ये विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी
विज्ञापन
ये विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी
- 01656 चंडीगढ़- गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को।
- 01655 गोरखपुर-चंडीगढ़ साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को।
- 01676 आनंद विहार टर्मिनस- मुजफ्फरपुर 11 अक्तूबर से प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को।
- 01675 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस 12 अक्तूबर से मंगलवार एवं गुरुवार को।
- 01670 नई दिल्ली-दरभंगा 11 अक्तूबर से प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को।
- 01669 दरभंगा-नई दिल्ली 12 अक्तूबर से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को।
- 01660 नई दिल्ली-बरौनी 12 अक्तूबर से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को।
- 01659 बरौनी-नई दिल्ली 13 अक्तूबर से प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को।
- 01662 आनंद विहार -सहरसा 11 अक्तूबर से सोमवार एवं गुरुवार को।
- 01661 सहरसा-आनंद विहार 12 अक्तूबर से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को।