फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   rail yard shed

Gorakhpur News: अब गोरखनाथ पुल के पास रेल इंजनों की होगी मरम्मत, बन रहा वर्कशॉप

Thu, 14 Sep 2023 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
rail yard shed
रोजाना 30 इंजनों की मरम्मत की जाएगी, मार्च तक काम पूरा हो जाएगा
विज्ञापन

इसके बनने से इंजन को शंटिंग करके दूसरी लाइन पर ले जाने की जरूरत नहीं होगी

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। नंदानगर रेलवे क्राॅसिंग के पास बने एसी इलेक्ट्रिक लोको शेड के बाद अब धर्मशाला ओवरब्रिज के पास नया लोको इलेक्ट्रिक वर्कशाॅप बन रहा है। रेलवे लाइन से जुड़े इस वर्कशाॅप में इलेक्ट्रिक इंजनों की सामान्य मरम्मत का कार्य होगा। इसी साल इंजनों की मरम्मत का कार्य शुरू हो जाएगा।
गोरखपुर तक रेल लाइनों के विद्युतीकृत होने के साथ ही एयरफोर्स के सामने की जमीन पर लोको इलेक्ट्रिक वर्कशाॅप बनाने की घोषणा हुई थी। 2018 में इसका निर्माण हो गया था। इस रेल मार्ग के विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण होने पर इलेक्ट्रिक इंजनों की संख्या बढ़ी तो सामान्य मरम्मत कार्य का बोझ भी बढ़ा। कई बार रेल ट्रैक पर भी इंजनों में मरम्मत की जरूरत पड़ती है। इसे देखते हुए धर्मशाला ओवरब्रिज के बगल की खाली जमीन पर नया लोको इलेक्ट्रिक वर्कशाॅप बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


वर्कशाॅप शुरू होने पर सामान्य मरम्मत के लिए नहीं जाना होगा लोको शेड
गोरखपुर इलेक्ट्रिक लोको शेड में लखनऊ से लेकर छपरा तक जाने वाली ट्रेनों के इंजन की मरम्मत हो रही है। इस समय 47 इलेक्ट्रिक इंजन लोको शेड में मरम्मत के लिए आते हैं। यह संख्या और बढ़ रही है। इसके लिए एक अलग वर्कशॉप तैयार किया जा रहा है। नया वर्कशाॅप बन जाने पर बाराबंकी से छपरा के बीच चलने वाले इलेक्ट्रिक इंजनों की पूरी मरम्मत गोरखपुर में ही हो जाएगी। उन्हें मरम्मत और रखरखाव आदि के लिए दूसरे रेलवे के लोको शेड में नहीं भेजना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात यह है कि इस शेड में मरम्मत होने वाले इलेक्ट्रिक इंजनों पर गोरखपुर का नाम लिखा जाएगा। नियमानुसार इंजनों पर मरम्मत व रखरखाव करने वाले शेड का नाम दर्ज होता है। प्रत्येक 15 दिन में इस तरह की मरम्मत होती है। दूसरे शेड लाइट, मीडियम लाइट और हैवी मरम्मत का कार्य होगा। रास्ते में इंजन फेल होने की दशा में शेड से ही दूसरे इंजन की व्यवस्था हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed