फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rail workers will not get travel allowance due to working from home

रेलवे बोर्ड के इस फैसले से हजारों रेलकर्मियों को लगा झटका, घर से ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को होगा नुकसान

Wed, 18 Nov 2020 01:12 PM IST
vivek shukla राजन राय, गोरखपुर।
राजन राय, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 18 Nov 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
Rail workers will not get travel allowance due to working from home
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : pixabay
कोविड-19 के चलते करीब पांच महीने तक घर से ड्यूटी (वर्क फ्रॉम होम) करने वाले रेलकर्मियों को यात्रा भत्ता नहीं मिलेगा। रेलवे बोर्ड के इस फैसले से देश भर में हजारों रेल कर्मचारियों को झटका लगा है। रेलकर्मियों की ओर से यात्रा भत्ते को लेकर आवेदन के बाद रेलवे बोर्ड ने हाल ही स्थिति साफ की है। सभी क्षेत्रीय रेलवे को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


देश भर में जब कोविड-19 की भयावहता बढ़ी थी तब रेलवे में भी कामकाज बंद कर दिया गया था। ट्रेनों का संचालन बंद था। दफ्तरों में पहले 25 फीसदी, बाद में 50 फीसदी रेलकर्मियों को बुलाया गया। बाकी कर्मचारी घर से ही काम कर रहे थे। इसमें मुख्यालय व मंडल कार्यालयों में तैनात ऐसे रेलकर्मी शामिल थे, जो कुछ दूरी पर जाकर ड्यूटी करते हैं। ऐसे कर्मचारियों ने यात्रा भत्ता क्लेम किया। पूर्व में ड्यूटी के दौरान उन्हें यात्रा भत्ता मिलता रहा है।
विज्ञापन

रेलकर्मियों के क्लेम के बाद इस संबंध में क्षेत्रीय रेलवे प्रशासन की ओर से दिशा-निर्देश मांगा गया था। इस संबंध में रेलवे बोर्ड की डिप्टी डायरेक्टर (पे कमीशन) सुधा ए कुजुर ने 16 नवंबर को पत्र जारी कर नवंबर 2013 के आदेश का हवाला देते हुए कहा है कि अगर मुख्यालय या जहां पोस्टिंग है, पूरे कैलेंडर माह में रेलकर्मी अनुपस्थित रहता है तो वह यात्रा भत्ते के क्लेम का हकदार नहीं है।

उधर, रेलवे बोर्ड के इस आदेश पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। महामंत्री विनोद कुमार राय एवं प्रवक्ता एके सिंह ने कहा कि वर्क फ्रॉम होम कर्मचारी ने स्वत: नहीं लिया था। रेल प्रशासन के आदेश पर घर रहकर काम किया है। रेलकर्मी के क्लेम को स्वीकार करके यात्रा भत्ता दिया जाना चाहिए। इस मामले को वे मान्यता प्राप्त संगठन एनएफआईआर के माध्यम से रेलवे बोर्ड के स्तर पर उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed