फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Raid in railway station premises, GST found 22 boxes of pan masala, seized

Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन परिसर में छापा, जीएसटी को मिला 22 पेटी पान मसाला, जब्त

Thu, 19 Oct 2023 10:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Updated Thu, 19 Oct 2023 10:21 AM IST
सार

एडिश्नल कमिश्नर ग्रेड वन विमल कुमार राय ने कहा कि जीएसटी की टीम अवैध तरीके से व्यापार करने और राजस्व की क्षति पहुंचाने वाले व्यापारियों पर कार्रवाई कर रही है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
Raid in railway station premises, GST found 22 boxes of pan masala, seized
रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया पान मसाले की पेटी।

विस्तार

 वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की टीम ने रेलवे स्टेशन परिसर में छापे के दौरान पार्किंग स्थल में अवैध तरीके से रखा 22 पेटी पान मसाला बरामद किया है। पार्किंग स्थल के पास लावारिस मिली इन पेटियों को टीम ने जब्त कर लिया है। जीएसटी की टीम को पार्किंग संचालकों के भी मिलीभगत का अंदेशा है।
विज्ञापन


दरअसल, तीन दिन पहले जीएसटी की टीम ने रेलवे स्टेशन पर छापा मारा था। इस दौरान पार्सल बुकिंग के पास से 26 पेटी अवैध रूप से लाए गए सामान जब्त किए गए। इस दौरान एक रेल की बोगी में सामान की बुकिंग की सूचना मिली थी।
विज्ञापन


टीम ने जांच के दौरान बोगी को अपने कब्जे में ले लिया। लेकिन, बोगी जिसके नाम थी, उसी के सामने इसे खोलने का नियम है। ऐसे में बुकिंग वाले शख्स के नहीं आने से बोगी नहीं खोली जा सकी। फिर टीम ने इसे रेल प्रशासन को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना: लेआउट को बोर्ड ने किया मंजूर, अब ई-लॉटरी की बारी

बोगी की जांच करने मंगलवार को भी जीएसटी के अधिकारी पहुंचे थे। मौके पर बोगी नहीं मिली। इस दौरान जांच पड़ताल की गई तो रेलवे स्टेशन के निजी पार्किंग में 22 पेटी सामान लावारिस रखा मिला। पता चला कि इसमें पान मसाला रखा है। जीएसटी के टीम ने पार्किंग संचालकों से संपर्क किया तो सामान को कोई वारिस नहीं मिला। इसके बाद टीम पान मसाले को कब्जे में लेकर वापस लौट आई।

इसे भी पढ़ें: हनी ज्वेलर्स पर छापा...40 लाख नकद, 650 किलो चांदी-18 किलो सोना भी बरामद

जीएसटी के सूत्रों मुताबिक बुधवार की देर रात या बृहस्पतिवार की सुबह जीएसटी अधिकारी, रेलवे अधिकारियों की मौजूदगी में बोगी को खोल कर जांच कर सकते हैं। जिसने माल की बुकिंग कराई है उससे संपर्क हो गया है।

एडिश्नल कमिश्नर ग्रेड वन विमल कुमार राय ने कहा कि जीएसटी की टीम अवैध तरीके से व्यापार करने और राजस्व की क्षति पहुंचाने वाले व्यापारियों पर कार्रवाई कर रही है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed