फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Honey Jewelers raided...40 lakh cash, 650 kg silver-18 kg gold recovered

Gorakhpur News: हनी ज्वेलर्स पर छापा...40 लाख नकद, 650 किलो चांदी-18 किलो सोना भी बरामद

Thu, 19 Oct 2023 10:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 19 Oct 2023 10:16 AM IST
सार

आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार की सुबह करीब सवा सात बजे हिंदी बाजार के हनी ज्वेलर्स पर छापा मारा था। मंगलवार की पूरी रात चांदी की तौल की गई। इस दौरान आयकर विभाग की टीम के सामने गणनाकार ने आभूषणों की गणना की और उसका मूल्य निर्धारण किया।

विज्ञापन
Honey Jewelers raided...40 lakh cash, 650 kg silver-18 kg gold recovered
घंटाघर स्थित हरबंस गली में हनी ज्वेलरी की दुकान पर आयकर का छापा दूसरे दिन भी जारी रहा,सुरक्षा म

विस्तार

हिंदी बाजार में सराफा कारोबारी सुमित कुमार उर्फ चंदू के प्रतिष्ठान हनी ज्वेलर्स पर आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को पूरे दिन सोने-चांदी की खरीद के रिकॉर्ड खंगाले। सूत्रों के मुताबिक, जांच में 40 लाख रुपये नकद, 650 किलो चांदी और 18 किलो सोने के आभूषण मिले हैं। इसके अलावा पिछले वर्ष की खरीद-बिक्री का रिकाॅर्ड भी कंप्यूटर से मिला है।

विज्ञापन


आयकर विभाग की टीम, चंदू के बड़े भाई की फर्म गायत्री ज्वेलर्स पर भी गई थी लेकिन दुकान बंद होने के चलते बाहर से फोटो खींच कर लौट आई। देर रात तक आभूषणों की तौल व गणना का काम चलता रहा।
विज्ञापन


आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार की सुबह करीब सवा सात बजे हिंदी बाजार के हनी ज्वेलर्स पर छापा मारा था। मंगलवार की पूरी रात चांदी की तौल की गई। इस दौरान आयकर विभाग की टीम के सामने गणनाकार ने आभूषणों की गणना की और उसका मूल्य निर्धारण किया। बुधवार को सोने के आभूषणों की माप-तौल की गई। देर शाम तक यह प्रक्रिया चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सूत्रों की मानें तो प्रतिष्ठान से सोने की अपेक्षा चांदी भारी मात्रा में मिली है। इसलिए पहले चांदी का ही तौल कर रिकाॅर्ड तैयार किया जा रहा। इसके अलावा कच्चे पर्चे का एक बंडल भी मिला है। यह पर्चा सोने की खरीद का है। इसका रिकॉर्ड टीम खंगालने में जुटी है। कंप्यूटर और लैपटॉप भी टीम को दुकान पर ही मिला है। इसके रिकाॅर्ड की जांच होगी।

सूत्रों के मुताबिक, खरीद व बिक्री के मिलान में गड़बड़ी पाई गई है। उधर, हनी ज्वेलर्स के मालिक के बड़े भाई की फर्म गायत्री ज्वेलर्स पर छापे की सूचना आई। लेकिन दुकान बंद होने के चलते टीम कार्रवाई नहीं कर सकी।
 

चांदी के थोक से शुरू किया था व्यापार

हनी ज्वेलर्स के प्रोपराइटर सुमित कुमार उर्फ चंदू ने गोरखपुर में तीन साल पहले चांदी का थोक व्यापार शुरू किया था। करीब एक साल तक थोक दुकान से आसपास के जिलों के दुकानदारों को फुटकर चांदी बेचता था। एक साल के बाद उसने सोने के थोक व्यापार का काम शुरू किया। इसी के बाद उसने नेपाल के अलावा बिहार के बड़े ग्राहकों को फर्म से जोड़ लिया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed