{"_id":"650367b4a0996e9e75029e27","slug":"questioning-of-district-general-secretary-of-bjp-minority-morcha-in-the-case-of-former-bjp-leader-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1053-306111-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पूर्व भाजपा नेता प्रकरण में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पूर्व भाजपा नेता प्रकरण में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री से पूछताछ
Fri, 15 Sep 2023 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 15 Sep 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। छेड़छाड़, मारपीट और हत्या के लिए मजबूर करने के आरोपी पूर्व भाजपा नेता का पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस की 15 टीमें लगातार छापे मार रही हैं। पूर्व भाजपा नेता के मददगारों से पूछताछ की जा रही है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री से पूछताछ की गई, लेकिन पुलिस इस बारे में कुछ भी बताने से बचती रही। उसने सिर्फ मददगारों से पूछताछ की जानकारी दी। उधर, न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ एनबीडब्ल्यू की कार्रवाई की अनुमति नहीं दी है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी के मकान में कुछ पुलिसकर्मी किराए पर रहते हैं। उनसे पूछताछ की गई है। साथ ही नगर चौकी से लेकर कोतवाली तक के पुलिसकर्मियों को इधर-उधर कर दिया गया है। माना जा रहा था कि आरोपी तक सूचनाएं पहुंच रही थीं। इस वजह से उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। अब पुलिस आरोपी को जल्द धर दबोचने का दावा कर रही है। आरोपी के मददगारों की एक-एक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। उधर, पीड़ित बहनें खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। पीडि़ता ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसे उम्मीद है कि न्याय मिलेगा। पुलिस प्रशासन की ओर से की जा रही कार्रवाई देखकर लग रहा है कि आने वाले दिनों में आरोपी गिरफ्तार हो जाएगा।
-- -- -- -- -- -- --
पूछताछ में एक की तबीयत खराब, अस्पताल में चल रहा इलाज
जानकारी के मुताबिक, पुलिस मामले में अब तक 50 से अधिक लोगों ने पूछताछ कर चुकी है। इस दौरान आरोपी की मदद करने वाले एक व्यक्ति की तबीयत खराब हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, आरोपी के नेपाल में होने की संभावना को देखते हुए पुलिस अपनी रणनीति तैयार कर रही है। आसपास के जिलों में भी पुलिस निगहबानी कर रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
-कोट
पूरे प्रकरण पर पुलिस की नजर है। टीम लगातार काम कर रही है। जरूरी होने पर पूछताछ की जा रही है। आरोपी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
-डॉ. कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक