{"_id":"632194f0c7586a61a46407b2","slug":"quarterly-examination-will-be-done-on-omr-result-available-immediately","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: ओएमआर पर होगी तिमाही परीक्षा, झटपट मिलेगा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: ओएमआर पर होगी तिमाही परीक्षा, झटपट मिलेगा परिणाम
Wed, 14 Sep 2022 02:16 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 14 Sep 2022 02:16 PM IST
सार
जिला समन्वयक प्रशिक्षण विवेक जायसवाल ने कहा कि तिमाही परीक्षाओं का आयोजन ओएमआर सीट पर कराया जाएगा। इसे लेकर शिक्षकों को पूर्व में ही प्रशिक्षण दिया गया है। प्रश्नपत्रों को बहु विकल्पीय रूप में तैयार किया जाएगा। परीक्षा के बाद शिक्षकों को परिणाम भी सरल एप पर अपलोड करना होगा।
विज्ञापन
omr sheet
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिषदीय विद्यालयों की तिमाही परीक्षा के स्वरूप में बेसिक शिक्षा परिषद ने बड़ा बदलाव किया है। सत्र 2022-23 में तिमाही परीक्षाओं का आयोजन ओएमआर शीट पर होगा। छात्रों से बहु विकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परिणाम भी तुरंत पता चल जाएगा। परीक्षा में कक्षा एक से आठ तक के छात्र शामिल होंगे। परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
जिले के 2,500 स्कूलों में पढ़ने वाले 3.5 लाख विद्यार्थियों की तिमाही परीक्षा सितंबर के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित हैं। शिक्षकों को परीक्षा खत्म होने के बाद ओएमआर शीट को सरल एप पर अपलोड करना होगा। इसके लिए शिक्षकों को एप के जरिये अपने मोबाइल से ओएमआर शीट को स्कैन करना होगा। एप स्कैन कर तुरंत बता देगा कि छात्र के कितने प्रश्न सही हैं और कितने गलत। सभी छात्रों का असेसमेंट तुरंत हो जाएगा।
विज्ञापन
निपुण भारत मिशन के तहत इसी परीक्षा से कक्षा एक से तीन तक के बच्चों का असेसमेंट भी होगा। जिला परियोजना कार्यालय से प्रश्नपत्र भेजे जाएंगे। ओएमआर शीट का प्रारूप सभी विद्यालयों में एक होगा। यू-ट्यूब से शिक्षकों को जानकारी उपलब्ध कराई गई है। लिंक शिक्षकों को भेजा गया है। ओएमआर शीट पर प्रत्येक छात्र की यूनीक आईडी भरनी होगी। इसी से छात्रों की पहचान होगी।
विज्ञापन
शिक्षक भरेंगे छोटे बच्चों की ओएमआर शीट
प्रश्नों के उत्तर के हिसाब से शिक्षकों को ओएमआर शीट भरने से पहले ही छात्रों का असेसमेंट करना होगा। कक्षा एक से तीन तक के छात्रों की ओएमआर शीट शिक्षकों को भरनी होगी। यदि छात्र ने सही उत्तर दिया होगा तो ओएमआर शीट पर प्रश्न के समक्ष गोला बनाना होगा। अगर उत्तर गलत होगा तो उसे रिक्त छोड़ देना होगा।
जिला समन्वयक प्रशिक्षण विवेक जायसवाल ने कहा कि तिमाही परीक्षाओं का आयोजन ओएमआर सीट पर कराया जाएगा। इसे लेकर शिक्षकों को पूर्व में ही प्रशिक्षण दिया गया है। प्रश्नपत्रों को बहु विकल्पीय रूप में तैयार किया जाएगा। परीक्षा के बाद शिक्षकों को परिणाम भी सरल एप पर अपलोड करना होगा।