{"_id":"65761e522df468011102aa59","slug":"qadri-club-maulana-azad-school-and-sports-college-became-winners-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-395609-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कादरी क्लब, मौलाना आजाद स्कूल व स्पोर्ट्स कॉलेज बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कादरी क्लब, मौलाना आजाद स्कूल व स्पोर्ट्स कॉलेज बना विजेता
Mon, 11 Dec 2023 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 11 Dec 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
कादरी क्लब, मौलाना आजाद स्कूल व स्पोर्ट्स कॉलेज बना विजेता
- बालक, बालिका और पुरुष वर्ग ओपन के खेले गए फाइनल मुकाबले
- पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुई मौलाना आजाद गोल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मौलाना आजाद हायर सेकेंड्री स्कूल गोरखनाथ में आयोजित मौलाना आजाद गोल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों के फाइनल मुकाबले रविवार को खेले गए। इनमें महिला वर्ग में गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज (रेड), बालक वर्ग में मौलाना आजाद स्कूल (ग्रीन) और पुरुष वर्ग ओपन में कादरी क्लब विजेता बने।
पहला फाइनल मुकाबला बालक वर्ग में मौलाना आजाद स्कूल (ग्रीन) और इल्तिफात हुसैन मेमोरियल क्लब के बीच खेला गया। इस मैच को मौलाना आजाद स्कूल ने 5-3 से जीता। दूसरा फाइनल मैच बालिका वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर (रेड) और स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर (येलो) के बीच हुआ। इस मैच को स्पोर्ट्स कॉलेज (रेड) ने 3-2 से अपने नाम कर खिताब पर कब्जा किया।
प्रतियोगिता का अंतिम फाइनल मुकाबला पुरुष वर्ग ओपन में कादरी क्लब व एमके स्पोर्टिंग क्लब देवरिया के बीच खेला गया। कादरी क्लब ने एमके स्पोर्टिंग क्लब को 3-2 से पराजित कर विजेता बना। अलग-अगले फाइनल मुकाबलों के मुख्य अतिथि सोसायटी के सदस्य अशरफ अली खान, डॉ. अजीज अहमद, ओलंपियन प्रेम माया, एनईआर की बास्केटबॉल कोच डॉली यादव, और मौलाना आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या बिलकीस अजहरी बानो रहीं।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने विजेता व उप विजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष श्याम नारायण सिंह, देवनाथ राय, ज्ञानेश राय, दुर्गेश मिश्र, आशुतोष दुबे, मोहम्मद महशर, कलीम अशरफ खान, अमीरुद्दीन अंसारी आदि मौजूद रहे।