फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Pulse Polio Day To be administered at 2159 booths in Gorakhpur today

पल्स पोलियो दिवस: गोरखपुर में आज 2,159 बूथों पर पिलाई जाएगी ‘दो बूंद जिंदगी की’

Sun, 18 Sep 2022 07:07 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 18 Sep 2022 07:07 AM IST
सार

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने अपील की है कि पांच साल तक के बच्चों को यह दवा अवश्य पिलाएं। नजदीकी बूथ की जानकारी के लिए आशा और एएनएम से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
Pulse Polio Day To be administered at 2159 booths in Gorakhpur today
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : pixabay

विस्तार

गोरखपुर जिले में 18 सितंबर को पल्स पोलियो दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए 2,159 बूथ बनाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने अपील की है कि पांच साल तक के बच्चों को यह दवा अवश्य पिलाएं। नजदीकी बूथ की जानकारी के लिए आशा और एएनएम से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन


बूथ दिवस के बाद 19 से 23 सितंबर तक स्वास्थ्य टीम घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाएगी। अभियान के दौरान 6.75 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ नंदलाल कुशवाहा ने बताया कि अभियान का पर्यवेक्षण 517 लोग करेंगे।
विज्ञापन


घर-घर भ्रमण के लिए 1,494 टीम बनाई गई हैं। 287 ट्रांजिट टीम और 64 मोबाइल टीम भी बनाई गई हैं, जो ईंट भट्ठों, घूमंतू लोगों और प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर दवा पिलाएंगी। कुल 8.78 लाख घरों में दवा पिलाने का लक्ष्य है। जिले में 4,399 मोहल्ले और गांव अभियान के लिए चिह्नित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed