फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Pulse oximeter will be given to corona patients of home isolation in Gorakhpur

होम आइसोलेशन के कोरोना मरीजों को दिए जाएंगे पल्स ऑक्सीमीटर, नहीं होगी कोई परेशानी

Fri, 28 Aug 2020 05:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 28 Aug 2020 05:27 PM IST
सार

  • मरीजों के लिए मंगाए गए हैं 1800 पल्स ऑक्सीमीटर
  • शहरी क्षेत्र में दो दिन छोड़कर 22 यूपीएचसी पर रोज होगी कोरोना जांच

विज्ञापन
Pulse oximeter will be given to corona patients of home isolation in Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : PTi

विस्तार

होम आइसोलेट मरीजों को चिकित्सकीय आवश्यकतानुसार पल्स ऑक्सीमीटर दिया जाएगा। इस उपकरण से शरीर में ऑक्सीजन के स्तर का पता चल जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए 1800 पल्स ऑक्सीमीटर मंगाए हैं। इसके अलावा कोरोना मरीजों के घर पर मेडिकल किट भी भेजी जाएगी। इसमें एक सप्ताह की दवाइयां रहेंगी। इसके अलावा अब सप्ताह में पांच दिन शहरी क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की जांच होगी।

विज्ञापन


यह जानकारी सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने दी है। बताया कि कोरोना मरीजों के घर मेडिकल किट भी भेजी जाएंगी। इसके आगे की दवा के लिए संबंधित क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया जा रहा है। बताया कि शहरी क्षेत्र के सभी 22 शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर अब सिर्फ बुधवार और शुक्रवार को छोड़ कर बाकी सभी दिनों पर कोरोना जांच की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। प्रयास है कि होम आइसोलेटेड सभी मरीजों को बेहतर सुविधाएं दी जाएं लेकिन अगर किसी प्रकार की कोई कमी रह जाती है तो कोरोना के लिए बने इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर को सूचना देकर सुविधाएं प्राप्त की जा सकती हैं।
विज्ञापन


इन नंबरों पर दें सूचना
सीएमओ ने बताया कि कंट्रोल रूम के नंबर 0551-2201796, 0551-2202205 और 0551-2204196 लगातार 24 घंटे एक्टिव रहते हैं। इन पर सूचना देकर कोरोना मरीज सभी प्रकार की जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। बताया कि स्वास्थ्य विभाग भी डीएम के विजयेंद्र पांडियन की निगरानी में चल रहे इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार मरीजों और उनके परिजनों की सहायता कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ता का करें सहयोग

डीसीपीएम रिपुंजय पांडेय ने बताया कि आशा कार्यकर्ता प्राप्त सूचना के आधार पर कोरोना मरीजों के घर जा रही हैं और वहां अपना मोबाइल नंबर भी दे रही हैं। दवा की कमी होने पर या किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर इनसे सहयोग लिया जा सकता है।

फील्ड में आकर करते हैं सहयोग
आरआरटी (आरबीएसके) से जुड़े चिकित्सक डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. अर्चना, स्टाफ सरिता और गरिमा का कहना है कि प्रत्येक दिन कम से कम 10 मरीजों के घर जाना होता है। टीम के लौटने के बाद आशा कार्यकर्ता ही क्षेत्र में रह कर लोगों की मदद कर रही हैं।

24 घंटे चरगांवा में जांच की सुविधा
डीसीपीएम ने बताया कि चरगांवा पीएचसी पर 24 घंटे कोरोना जांच की सुविधा, जबकि सभी अन्य सभी ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक कार्यदिवस में कोरोना जांच की व्यवस्था मौजूद है। जांच की प्रक्रिया व अन्य सुविधाओं के संबंध में लोग क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed