{"_id":"5f64b8af7584e50c95742234","slug":"property-attached-to-district-panchayat-president-rampravesh-in-deoria","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देवरिया जिला पंचायत अध्यक्ष की संपत्ति किया गया कुर्क, पैतृक आवास पर लगाया सरकारी बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया जिला पंचायत अध्यक्ष की संपत्ति किया गया कुर्क, पैतृक आवास पर लगाया सरकारी बोर्ड
Fri, 18 Sep 2020 07:09 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 18 Sep 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
देवरिया जिला प्रशासन ने शुक्रवार की शाम जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव उर्फ बबलू यादव की 16 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क कर लिया। कुर्क करने की कार्रवाई देर रात तक चलती रही। हर संपत्ति पर सरकारी बोर्ड लगा दिया गया। प्रशासक के तौर पर तहसीलदार और सदर कोतवाल नामित किए गए हैं।
विज्ञापन
सदर कोतवाली के अमेठी (देवरिया खास) गांव के रहने वाले रामप्रवेश यादव उर्फ बबलू यादव जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। हालांकि उनके कार्यों और दायित्वों का निर्वहन डीएम कर रहे हैं।
विज्ञापन
देवरिया खास के रहने वाले दीपक मणि का अपहरण कर जमीन बैनामा कराने के मामले में वह वर्ष 2018 में जेल गए थे। जिला प्रशासन ने रामप्रवेश को भू माफिया घोषित किया है। उनके खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
Trending Videos
16 करोड़ की संपत्ति कुर्क
बृहस्पतिवार को जिला मजिस्ट्रेट ने रामप्रवेश की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया था। शुक्रवार की शाम एएसपी शिष्यपाल और एसडीएम सदर सौरभ सिंह के नेतृत्व में पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम ने पहले पैतृक आवास को कुर्क किया।
इसके बाद ईंट-भट्ठा, लेयर फार्म, लग्जरी वाहन और अन्य संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई की गई। कुर्की की कार्रवाई देर रात तक चलती रही। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव उर्फ बबलू की 16 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई है।
इसके बाद ईंट-भट्ठा, लेयर फार्म, लग्जरी वाहन और अन्य संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई की गई। कुर्की की कार्रवाई देर रात तक चलती रही। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव उर्फ बबलू की 16 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई है।