फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Priyanka Gandhi rally to be held in Gorakhpur on October 31

मिशन 2022: गोरखपुर में 31 अक्तूबर को होगी प्रियंका गांधी की रैली, सफल बनाने में जुटे कार्यकर्ता

Thu, 21 Oct 2021 07:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 21 Oct 2021 07:00 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस सचिव अमरेंद्र मल्ल ने कहा कि रैली को सफल बनाने के लिए हम सभी जी जान लगा देंगे और सभी बड़े- बड़े नेता का आगमन एक- दो दिन में शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi rally to be held in Gorakhpur on October 31
प्रियंका गांधी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी की 31 अक्तूबर को शहर के चंपा देवी पार्क में प्रस्तावित रैली को सफल बनाने में कांग्रेस कार्यकर्ता जुट गए हैं। इसी सिलसिले में गुरुवार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर एक तैयारी बैठक हुई, जिसमें रैली को एतिहासिक बनाने पर मंथन हुआ।

विज्ञापन


पार्टी की जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान की अगुवाई में आयोजित इस बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी अध्यक्ष,न्याय पंचायत के अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी, सभी फ्रंटलाइन के अध्यक्ष उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 31अक्तूबर को प्रियंका गांधी वाड्रा की सभा को हर हाल में ऐतिहासिक बनाया जाएगा। सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दे दी गई हैं।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा व प्रदेश कांग्रेस सचिव अमरेंद्र मल्ल ने कहा कि रैली को सफल बनाने के लिए हम सभी जी जान लगा देंगे और सभी बड़े- बड़े नेता का आगमन एक- दो दिन में शुरू हो जाएगा। जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र पांडे व जिला उपाध्यक्ष तौकीर आलम ने कहां की गोरखपुर की धरती पर प्रियंका गांधी वाड्रा के कार्यक्रम से सभी कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान संजय चौबे, महेंद्र नाथ मिश्रा, राकेश चंद यादव, विजयानंद तिवारी,  विवेक सिंह,  सोनिया शुक्ला, जितेंद्र राय, मेनिका पांडे, प्रवीण  पासवान, अनिल सोनकर, आकाश मिश्रा, अनुराग पांडे ,परमेश्वर पांडे, विक्रमादित्य, अभिजीत पाठक, अंशुमान पाठक, हजारी लाल जायसवाल, हरी सेवक त्रिपाठी ,चंद्रकला चौहान, श्रवण कुमार पांडे, नागेंद्र चौहान, नित्यानंद , सतेंद्र कुमार निषाद, छेदी प्रसाद, राम नगीना साहनी, रिषि चन्द्र गुप्त, दिनेश मौर्या, राजकुमार प्रमोद कुमार , गब्बू लाल प्रजापति, अवधेश मणि त्रिपाठी आदि नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed