फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Priyanka Gandhi Pratigya Rally in Gorakhpur

गोरखपुर में गर्जना: प्रियंका गांधी ने दिखाए तेवर, अमित शाह पर निशाना साधकर बोलीं- दूरबीन नहीं, चश्मा लगाइए

Sun, 31 Oct 2021 04:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 31 Oct 2021 04:00 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव शरद मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और आम जनमानस उनकी ओर आशा भरी दृष्टि से देख रहा है।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi Pratigya Rally in Gorakhpur
गोरखपुर में प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी रविवार को गोरखपुर पहुंच गई। यहां चंपा देवी पार्क से गोरखपुर-बस्ती मंडल की 41 सीटों को एक साथ साध रही हैं। उन्होंने कहा कि अमित शाह जी कहते हैं कि अब यूपी में अपराधियों को ढूंढ़ना पड़ता है तो दूरबीन की जरुरत होती है। लेकिन उनके साथ मंच पर अजय मिश्रा टेनी बैठे थे। मैं कहती हूं कि दूरबीन छोड़िये और चश्मा लगाइये।

विज्ञापन



यह सरकार जनता के खिलाफ आग उगल रही है। लोगों को मदद की जगह अत्याचार हो कर रही है। मैं कुछ महीने पहले प्रयागराज बसवार गांव गई, वहां पुलिस ने निषादों की नाव को जला दिया था। नदी पर किसी का अधिकार है तो वो निषादों का है। आज किसान प्रताड़ित है त्रस्त है, सरकार उनकी बिल्कुल नहीं सुनी जा रही है।
विज्ञापन


प्रियंका ने कहा कि योगी आदित्यनाथ का शासन गुरु गोरखनाथ जी के विचारों से बिल्कुल अलग चल रहा है। जहां लोग संघर्ष कर रहे हैं और जहां मदद की जरुरत है वहां सरकार कुछ नहीं करती है और सरकार मुंह फेर लेती है। खाद, खेती, फसल सब बड़े बड़े उद्योगपतियों के हाथ में दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खाद के लिए लाइन में लगे लगे लोगों की मौत रही है। जब मैंने मृत किसानों के परिवार से मिली तो वहां कुछ नहीं था. न वहां सरकारी मदद थी, न गैस सिलेंडर था, था तो सिर्फ उस किसान का रोता हुआ परिवार। कोरोना में जिनके भी रोजगार खत्म हुए, लेकिन उनके लिए सरकार ने कोई कदम नहीं उठाये। सारी संपत्तियां बेच डाली है। कांग्रेस ने रेल, हवाई अड्डा सब कुछ बना के दिया। 70 सालों की मेहनत भाजपा ने सात सालों में गंवा दी है। तीन युवा हर रोज बेरोजगारी के कारण आत्महत्या कर रहे हैं।
 

अमित शाह पर साधा निशाना

प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने जो चीनी मिलें लगवाई थी, उनको सपा, बसपा और भाजपा सरकारों ने बंद करवाई हैं। अमित शाह जी कहते हैं कि अब यूपी में अपराधियों को ढूंढ़ना पड़ता है तो दूरबीन की जरुरत होती है। लेकिन उनके साथ मंच पर अजय मिश्रा टेनी बैठे थे। मैं कहती हूं कि दूरबीन छोड़िये और चश्मा लगाइये।

उन्होंने कहा कि मैं आपके लिए लडूंगी, कांग्रेस आपके लिए लड़ेगी। मैं आपको वो शक्ति देना चाहती हूं। 40 फीसदी महिलाएं जब राजनीति में आएगी तो वो राजनीति को बदल देंगी। मैं आपके लिए लडूंगी, कांग्रेस आपके लिए लड़ेगी। मैं आपको वो शक्ति देना चाहती हूं। 40 फीसदी महिलाएं जब राजनीति में आएगी तो वो राजनीति को बदल देंगी।

प्रियंका ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि जबसे योगी जी मुख्यमंत्री बने हैं, आपकी समस्याओं को नहीं सुनते,, हवाई जहाज में चढ़ कर चले जाते हैं। गोरखपुर का जलभराव उन्हें दिखाई नहीं देता है। जिनका रोजगार छीना है, उनको कोई सरकारी मदद नहीं दी गई लेकिन कांग्रेस की सरकार आने पर ऐसे परिवारों को 25000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। हवाई चप्पल वालों को हवाई जहाज में बिठाने का सपना दिखाया गया था लेकिन पेट्रोल डीजल के बढ़ती कीमतों ने मोटरसाइकिल से उतार कर पैदल चलने पर मजबूर कर दिया है। जाति और धर्म के नाम पर आपकी आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो मछली पालन को कृषि का दर्जा दिया जायेगा। गुरु मच्छेन्द्रनाथ के नाम से विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। कृषि के लिए जो छूट है वो मछली पालन में भी दिया जाएगा। कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ में जिस तरह से छुट्टा पशुओं से छुटकारा दिलाया है वैसे ही यूपी में भी इसका समाधान निकालेंगे।

अजय कुमार लल्लू ने साधा निशाना

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री झूठ बोलने के अलावा कभी सच नहीं बोलते हैं। सपा, भाजपा और बसपा ने चीनी मिलों को औने-पौने दामों पर नीलाम कर दिया। यूपी के बुनकर और किसान हताश है, निराश है, हैरान है, परेशान है। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री संत हैं, महंत हैं लेकिन झूठ के अलावा कभी सच नहीं बोलते।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी से पूछना चाहता हूं 'आपने कौन सा ऐसा काम किया, पांच बार सांसद रहे और अब मुख्यमंत्री हैं लेकिन गोरखपुर में गली गली में कमर से ऊपर तक पानी लगने का काम हुआ है। सड़क चौड़ीकरण के नाम पर नाली को ऊंचा करके लोगों को डूबे में रहने को मजबूर किया गया।' इस सरकार ने गन्ना, गंडक, गरीबी के लिए कोई काम नहीं किया। आज लड़ने वाले का नाम प्रियंका गांधी है और घर में बैठने वाले का नाम अखिलेश यादव और मायावती है।

सीएम योगी को बताया बुलडोजर नाथ
गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि नाथ संप्रदाय में तो गरीब, वंचित को गले लगाने की परंपरा है, योगी जी आपको क्या हो गया कि आप गरीबों के घर बुलडोजर चलाने लगे, आप योगी आदित्यनाथ हैं कि बुलडोजर नाथ? इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ में किसानों का करोड़ों रुपये कर्जा माफ कर दिया। कांग्रेस ने 2500 रुपये में धान खरीदने की प्रतिज्ञा ली है। हम अपना वादा निभाना जानते हैं। दुनिया के किसी भी कोने में 2 रुपये किलो गोबर नहीं खरीदे जाते लेकिन छत्तीसगढ़ में खरीदे जाते हैं। कांग्रेस की सरकार बनने पर फसल की सुरक्षा और फसल का उचित दाम मिलेगा।

मंच पर लगा नेताओं का जमावड़ा
प्रतिज्ञा रैली के माध्यम से दोनों मंडलों के लोगों से महिलाओं को 40 प्रतिशत सीटों पर हिस्सेदारी, किसानों का पूरा कर्ज माफ, बिजली बिल हाफ और कोरोना काल का पूरा बकाया साफ करने, 20 लाख को सरकारी रोजगार देने जैसे वादों को 'हम वचन निभाएंगे' नारे की प्रतिज्ञा लेंगी।

गोरखपुर में प्रियंका गांधी की रैली में मंच पर नेताओं का जमावड़ा लगा है। इस सभा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, माइनॉरिटी सेल के राष्ट्रीय चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी, सलमान खुर्शीद, पीएल पुनिया, प्रमोद तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, सांसद दीपेंद्र हुड्डा समेत कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed