फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Priya murder case was the result of illicit relationship and well-planned conspiracy

Gorakhpur News: अवैध संबंध और सुनियोजित साजिश का नतीजा था प्रिया हत्याकांड

Sat, 09 May 2026 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Priya murder case was the result of illicit relationship and well-planned conspiracy
गोरखपुर। पीपीगंज थाना क्षेत्र में 30 जनवरी 2026 को बैरघट्टा पुल के पास मुंबई के वसई ईस्ट निवासी प्रिया शेट्टी की हत्या के मामले में पुलिस ने आठ मई 2026 को 778 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी है। यह मामला अवैध संबंध, पारिवारिक तनाव और सुनियोजित साजिश से जुड़ा पाया गया है, जिसमें प्रिया का प्रेमी विजय कुमार साहनी, उसकी पत्नी संध्या साहनी और ससुर रामविलास साहनी आरोपी बनाए गए हैं। जांच में सामने आया कि प्रिया की हत्या पत्थर से वार कर की गई। बाद में साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पीपीगंज की विवेचना में एफआईआर, घटनास्थल निरीक्षण, गवाहों के बयान, होटल रजिस्टर, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और फॉरेंसिक रिपोर्ट को अहम आधार बनाया गया है। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि तीनों आरोपी घटना से पहले गोरखपुर पहुंचे और एक होटल में साथ रुके थे। इसके बाद 29 जनवरी की शाम सभी पीपीगंज की ओर रवाना हुए, जहां वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार के अनुसार, विजय कुमार साहनी मूल रूप से सहजनवां क्षेत्र का रहने वाला है और मुंबई के चारकोप कांदिवली वेस्ट में रहता था। उसका प्रिया शेट्टी से लंबे समय से संबंध था। प्रिया उस पर साथ रहने का दबाव बना रही थी, जबकि वह अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं था। इसी कारण दोनों के बीच तनाव बढ़ता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच पत्नी संध्या साहनी को इस संबंध की जानकारी हुई, जिसके बाद उसने पति के साथ मिलकर प्रिया को रास्ते से हटाने की साजिश रची। जांच में यह भी सामने आया कि संध्या ने अपने पिता रामविलास साहनी को भी इस साजिश में शामिल किया था ताकि पूरे मामले को पारिवारिक विवाद का रूप दिया जा सके और शक की दिशा बदली जा सके।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी, मृतका का जैकेट, आधार कार्ड और पैन कार्ड की प्रतियां बरामद की हैं। इसके अलावा मोबाइल चैट, कॉल रिकॉर्ड और होटल में दर्ज एंट्री ने आरोपियों की मौजूदगी और गतिविधियों की पुष्टि की है। फॉरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हत्या की पुष्टि हुई है।
इन सभी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में हत्या, आपराधिक साजिश और साक्ष्य मिटाने सहित गंभीर धाराएं जोड़ते हुए चार्जशीट दाखिल की है। अब यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है, जहां गवाहों और सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

ऐसे रची गई थी साजिश
जांच के मुताबिक, प्रिया शेट्टी की हत्या की पूरी साजिश पहले से तय थी। विजय कुमार साहनी ने पहले अपने ससुर रामविलास साहनी को फोन कर स्कूटी मंगवाई। रामविलास स्कूटी लेकर पीपीगंज पहुंचे और विजय को देकर वापस चले गए। इसके बाद रात करीब 10 बजे विजय, उसकी पत्नी संध्या साहनी और प्रिया शेट्टी एक ही स्कूटी से बापू कॉलेज की तरफ निकले। बैरघट्टा पुल के आगे सुनसान जगह देखकर विजय और संध्या ने प्रिया के सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए उसके कपड़े फाड़कर साथ ले लिए और गले में तौलिया छोड़ दिया। बाद में तीनों रामविलास साहनी के घर पहुंचे और पूरी वारदात की जानकारी दी।



डीएनए और फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए अहम सैंपल
मामले की विवेचना के दौरान मृतका प्रिया शेट्टी के सील्ड वैजाइनल कॉटन स्वैब, निपल स्वैब, नाखूनों के स्क्रैप, सार्वजनिक स्थान से प्राप्त गोंद लगी सफेद शीट, स्कैल्प हेयर, दाहिने अंगूठे का नाखून सहित कई नमूने विधि विज्ञान प्रयोगशाला, गोरखपुर भेजे गए हैं। इसके साथ ही आरोपी विजय साहनी का रक्त नमूना डीएनए परीक्षण के लिए जमा किया गया। वहीं घटनास्थल से मिला पत्थर भी परीक्षण के लिए भेजा गया है। सूत्रों के अनुसार, रिपोर्ट अभी अप्राप्त है, मिलने पर कोर्ट में दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed