फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Prime Minister is engaged in fulfilling the concept of building a new India: Sahajanand

नए भारत के निर्माण की संकल्पना को पूरा करने में लगे हैं प्रधानमंत्री : सहजानंद

Mon, 25 Dec 2023 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 25 Dec 2023 02:41 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister is engaged in fulfilling the concept of building a new India: Sahajanand

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए भारत के निर्माण की संकल्पना को पूरा करने में लगे हुए हैं। ये बातें भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कही।
वे रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा और नमो एप अभियान को लेकर आयोजित चिकित्सा प्रकोष्ठ की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दिशा निर्देश के अनुसार विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव-गांव पहुंच रही है। वह दिन दूर नहीं जब प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में भारत को विकसित बनाने का संकल्प साकार होगा। उन्होंने नमो एप की बारीकियों और विशेषता की जानकारी देते हुए अभियान का एंबेसडर खुद बनने और दूसरों को बनाने का आह्वान चिकित्सकों से किया।
विज्ञापन

प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक व तमकुहीराज के विधायक डॉ. असीम कुमार राय ने चिकित्सकों से 2024 में लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। मंचासीन अतिथियों और चिकित्सकों के प्रति आभार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. अभय मणि त्रिपाठी ने किया। महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, डाॅ. जेएन शुक्ला, डाॅ. जेएन पांडेय, डाॅ. चंद्र प्रकाश शाही, डाॅ. शिव शंकर शाही ने बैठक को संबोधित किया। चिकित्सकों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चिकित्सकों के हित में उठाए गए कदमों की सराहना की। भाजपा आईटी के क्षेत्रीय संयोजक अनादि प्रिय पाठक ने नमो एप को डाउन लोड और उपयोग करने की विधि बताई। बैठक में डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, डाॅ. विवेक सेठ, मीडिया प्रभारी डाॅ. बच्चा पांडेय नवीन, अंकित मिश्रा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed