{"_id":"6296ffcf93aed03c7813fdb6","slug":"president-will-go-to-gaushala-of-gorakhnath-temple-and-feed-cows","type":"story","status":"publish","title_hn":"President Visit: गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में जाकर गायों को चारा खिलाएंगे राष्ट्रपति, सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
President Visit: गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में जाकर गायों को चारा खिलाएंगे राष्ट्रपति, सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद
Wed, 01 Jun 2022 12:48 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:48 PM IST
सार
गोरखनाथ मंदिर में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के स्वागत की तैयारी चल रही है। मंदिर आगमन के दौरान राष्ट्रपति के साथ पूरे समय मुख्यमंत्री योगी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। (फाइल)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन को लेकर गोरखनाथ मंदिर में भी जोर-शोर से तैयारी चल रही है। स्वागत की तैयारी में कोई चूक न रह जाए, इसके लिए मंदिर प्रबंधन मुस्तैद है। मंदिर में राष्ट्रपति क्या-क्या करेंगे, इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।
मंदिर प्रबंधन के मुताबिक मंदिर में आने के बाद सबसे पहले राष्ट्रपति बाबा गोरखनाथ के दरबार में जाएंगे। वहां वह विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा की पूजा-अर्चना करेंगे। मंदिर के प्रधान पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी वैदिक के नेतृत्व में पूजा कराने वालों की टीम बना दी गई है।
टीम में डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, डॉ. रोहित मिश्र, डॉ. रंगनाथ त्रिपाठी जैसे कर्मकांड के विद्वान शामिल हैं। इसी क्रम में राष्ट्रपति ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर उनका आशीर्वाद लेंगे। मंदिर परिसर में भ्रमण करते हुए वह गोशाला भी जाएंगे और वहां कुछ समय गायों के बीच गुजारेंगे।
विज्ञापन
मंदिर प्रबंधन के मुताबिक राष्ट्रपति गायों को अपने हाथ से चारा भी खिलाएंगे। इसे लेकर इंतजाम सुनिश्चित किया जा रहा है। गोशाला की व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। गोशाला के बाद वह महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन आएंगे, जहां उनका लोगों से मिलने-मिलाने और भोजन का कार्यक्रम है। इस दौरान पूरे समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके साथ मौजूद रहेंगे।