फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   President of seven districts of Guru Gorakshnath Goswami Federation declared

यूपी: गुरु गोरक्षनाथ गोस्वामी महासंघ के सात जिलों के अध्यक्ष घोषित, उत्थान के लिए एकजुटता पर दिया गया जोर

Sun, 08 Aug 2021 05:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 08 Aug 2021 05:47 PM IST
सार

राष्ट्रीय संयोजक सलील गिरी ने कहा कि गोस्वामियों की एकजुटता ही उन्हें हर क्षेत्र में अधिकार दिला सकती है। राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सहमति पर गोरखपुर का अध्यक्ष बुद्ध प्रकाश गिरी और गोरखपुर महानगर का अध्यक्ष सुनील पर्वत को मनोनीत किया गया।

विज्ञापन
President of seven districts of Guru Gorakshnath Goswami Federation declared
बाबा गोरखनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गुरु गोरक्षनाथ गोस्वामी महासंघ के संगठन विस्तार के संबंध में रविवार को मोहद्दीपुर स्थित शिवाला में महासंघ के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक मे गोरखपुर और बस्ती मंडल के सभी जिलों के लिए पदाधिकारियों का चयन और मनोनयन किया गया।  
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता कर रहे महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष दिवाकर उर्फ मुन्ना गिरी ने कहा कि गोस्वामी समाज को एकजुट होकर अपनी पहचान बनानी होगी। सभी को एकजुट होकर राष्ट्रीय संगठन को मजबूत करने की सलाह दी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय संयोजक सलील गिरी ने कहा कि गोस्वामियों की एकजुटता ही उन्हें हर क्षेत्र में अधिकार दिला सकती है। राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सहमति पर गोरखपुर का अध्यक्ष बुद्ध प्रकाश गिरी और गोरखपुर महानगर का अध्यक्ष सुनील पर्वत को मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मानवेंद्र नाथ गिरी को महराजगंज, विजय प्रताप पर्वत को देवरिया, रामवृक्ष गिरी को कुशीनगर, रमेश चंद्र गिरी को बस्ती, अजय कुमार गोस्वामी को संत कबीर नगर और चंदन कुमार गोस्वामी को सिद्धार्थनगर का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया।


राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र गिरी और राष्ट्रीय महामंत्री गोस्वामी डॉ. गौरव भारती ने सभी नव मनोनीत जिलाध्यक्षों को बधाई दी। इस दौरान राष्ट्रीय मंत्री जितेंद्र पुरी, बृजेश गिरी, अमरेंद्र पुरी, गुरुदत्त गिरि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed