फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   President may lay foundation stone of Gorakhpur Ayush University on August 28

गोरखपुर: 299 करोड़ से बनेगा आयुष विश्वविद्यालय, 28 अगस्त को राष्ट्रपति कर सकते हैं शिलान्यास

Tue, 20 Jul 2021 09:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 20 Jul 2021 09:50 PM IST
सार

भहटह ब्लॉक में तरकुलही व पिपरी की 52 एकड़ सीलिंग की जमीन पर होगा निर्माण

विज्ञापन
President may lay foundation stone of Gorakhpur Ayush University on August 28
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय पर करीब 299 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 28 अगस्त को इसकी आधारशिला रख सकते हैं। इसे लेकर तैयारियां चल रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही राष्ट्रपति के हाथों आयुष विश्वविद्यालय के शिलान्यास की घोषणा कर चुके हैं।

विज्ञापन


कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग ने इस विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए 299.87 करोड़ रुपये की डीपीआर बनाकर शासन को भेज दिया है। जल्द ही इसकी स्वीकृति मिलने के साथ ही फंड भी जारी हो जाने की उम्मीद है। पिछले दिनों गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति द्वारा जल्द इस विश्वविद्यालय के शिलान्यास करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के लिए दो बार जमीन तलाशने के बाद तीसरी बार जमीन फाइनल हो सकी है। गोरखपुर के भटहट ब्लॉक में तरकुलही एवं पिपरी की 52 एकड़ सिलिंग की जमीन पर इसका निर्माण होगा। मुख्यमंत्री ने 4 जुलाई को आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण को लेकर समीक्षा भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के जरिए महायोगी गुरु गोरक्षनाथ राज्य आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण की पिछले साल ही मंजूरी मिल गई थी। सीएम ने पिछले बजट में इसके लिए 10 करोड़ रुपये प्रावधान भी कर दिया था। शिलान्यास के तत्काल बाद काम शुरू करने के लिए लेटर ऑफ इंटेंट जारी करने की तैयारी चल रही है। विश्वविद्याल का निर्माण कार्य मार्च 2023 तक पूर्ण करने का लक्ष्य तय है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed