{"_id":"610532ca3531e354be58e5ed","slug":"preparations-to-impose-smart-lockdown-in-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया नियम: नेपाल में बढ़ रहा है कोरोना, स्मार्ट लॉकडाउन लगाने की चल रही तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया नियम: नेपाल में बढ़ रहा है कोरोना, स्मार्ट लॉकडाउन लगाने की चल रही तैयारी
Sat, 31 Jul 2021 04:53 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 31 Jul 2021 04:53 PM IST
विज्ञापन
नेपाल में लॉकडाउन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-नेपाल सीमा सोनौली से सटे रुपनदेही जिला महानगरों और ग्रामीण इलाकों में नेपाल प्रशासन पुन: स्मार्ट लॉकडाउन लगाने की तैयारी करने जा रही है। इस दौरान नगर वार्ड गांव में मरीजों की संख्या बढ़ने पर लॉकडाउन लागू रहेगा। जिसके लिए नेपाल सरकार ने स्थानीय प्रशासन की इसकी इजाजत दी है।
विज्ञापन
कोविड-19 संकट प्रबंधन केंद्र (सीसीएमसी) ने शुक्रवार को निदेशक मंडल की बैठक में स्मार्ट लॉकडाउन का प्रस्ताव रखा। जिसमें काठमांडू घाटी में 10 दिन और निषेधाज्ञा जारी करने के साथ सीमावर्ती जिलों में मरीजों की संख्या के अनुसार कड़ाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सीसीएमसी के प्रवक्ता नूर हरि खाटीवाड़ा ने कहा कि सीसीएमसी ने एक अवधारणा प्रस्तावित की है, जिसे संबंधित जिला या स्थानीय स्तर पर लागू किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वैज्ञानिक और व्यवहारिक तरीके से लॉकडाउन की अवधारणा स्मार्ट लॉकडाउन है। अब तक जो लॉकडाउन चल रहा है वह जिला प्रशासन कार्यालय के माध्यम से किया गया है, लेकिन यह केंद्र के नियंत्रण में रहा है। आगामी लॉकडाउन में जिला प्रशासन स्वयं निर्णय ले सकता है।
विज्ञापन
कहा कि स्मार्ट लॉकडाउन की अवधारणा में जहां कोरोना का संक्रमण बढ़ता है वहां लॉकडाउन रहेगा, जहां कम होता है वहां खुला रहेगा। रुपनदेही जिले के सीडीओ असमान तमांग ने बताया कि जिले में संक्रमण बढ़ने पर 15 अगस्त तक लॉकडाउन लगा हुआ है, आगे संक्रमण को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा।
क्या है स्मार्ट लॉकडाउन
नेपाल की केंद्र सरकार जिन जिलों में संक्रमण बढ़ रहा है उन जिलों मे स्मार्ट लॉकडाउन लगाने जा रही है, जिसमें सभी दुकाने, दफ्तर आदि कोविड गाइडलाइंस के तहत खुले रहेंगे, जिले से दूसरे जिले मे आवागमन बंद रहेगा, नागरिकों पर सख्त नियम लगाया जाएगा।