फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर में रोइंग प्रतियोगिता: बदलने लगा रामगढ़ताल का नजारा, भोपाल से पहुंची नाव, तस्वीरों में देखें झलक

Tue, 23 May 2023 02:32 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 23 May 2023 02:32 PM IST
सार

27 से 31 मई के बीच रामगढ़ताल में होने वाली रोइंग प्रतियोगिता से पूर्व ये पूरा क्षेत्र बदला-बदला नजर आ रहा है। पैडलेगंज से नौकायान की ओर मुड़ते ही रेलिंग के रंगरोगन का काम होता दिख दिखा। रामगढ़ताल में प्लेटफार्म तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Preparations for rowing competition to be held at Ramgarhtal Gorakhpur
गोरखपुर में रोइंग प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर के रामगढ़ताल में आयोजित होने वाली रोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों से रामगढ़ताल क्षेत्र का नजारा बदला हुआ दिख रहा है। प्रतियोगिता के लिए भोपाल से 25 नाव वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंच चुकी हैं। सोमवार को भोपाल से आई टीम ने नाव की एसेंबलिंग का काम शुरू कर दिया। 25 और 26 मई को नाव का ट्रायल होगा। संभावना है कि 27 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। उनके साथ कई मंत्री भी उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

Preparations for rowing competition to be held at Ramgarhtal Gorakhpur
गोरखपुर में रोइंग प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला।

नए रूप में दिख रहा है रामगढ़ताल क्षेत्र
27 से 31 मई के बीच रामगढ़ताल में होने वाली रोइंग प्रतियोगिता से पूर्व ये पूरा क्षेत्र बदला-बदला नजर आ रहा है। पैडलेगंज से नौकायान की ओर मुड़ते ही रेलिंग के रंगरोगन का काम होता दिख दिखा। रामगढ़ताल में प्लेटफार्म तैयार किया जा रहा है। जगह-जगह खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की होर्डिंग लगा दी गई है। इसके साथ ही आसपास के दीवारों पर कलाकारों द्वारा पेंटिंग बनाई जा रही है।


 

Preparations for rowing competition to be held at Ramgarhtal Gorakhpur
गोरखपुर में रोइंग प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला।

नाव को असेंबलिंग कर रही है आठ सदस्यीय टीम: प्रतियोगिता के लिए नाव को तैयार करने और उनके ट्रायल का जिम्मा वॉटर स्पोर्ट्स एकेडमी, भोपाल के कैप्टन दलवीर सिंह राठौर के पास है। उनके साथ आठ सदस्यीय टीम भी है, इसमें कोच और मैनेजर सुषमा राठौर, मनोज सक्सेना, सुरेंद्र सिंह भदौरिया, हितेश बॉथम, रोहित सेंधव, भगवान सिंह, योगेश ठाकुर शामिल हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Preparations for rowing competition to be held at Ramgarhtal Gorakhpur
गोरखपुर में रोइंग प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला।

30 तरह की प्रतिस्पर्धाएं
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के दिशा निर्देशों के मुताबिक रोइंग प्रतियोगिता में 2000 मीटर व 500 मीटर के लिए पुरूष वर्ग में 8-8 और महिला वर्ग में सात-सात प्रतिस्पर्धाएं होंगी। गोरखपुर के रामगढ़ताल में होने वाले इन सभी 30 प्रतिस्पर्धा में देश के अलग अलग 24 विश्वविद्यालयों के कुल 471 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। साथ में कोच व सपोर्टिंग स्टाफ भी होंगे।

 

विज्ञापन
Preparations for rowing competition to be held at Ramgarhtal Gorakhpur
गोरखपुर में रोइंग प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला।

इन विश्वविद्यालयों ने कराया पंजीकरण
प्रतियोगिता के लिए एलएन मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा, गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर, गुरु काशी विश्वविद्यालय पंजाब, केआईआईटी भुवनेश्वर, महात्मा फुले कृषि विद्यापीठ रहुरी महाराष्ट्र, एमआईटी आर्ट, डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी विश्वविद्यालय पुणे, उस्मानिया विश्वविद्यालय हैदराबाद, पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़, पीपुल्स एजुकेशन सोसायटी (पीईएस) विश्वविद्यालय बंगलुरु, पंजाब विश्वविद्यालय पटियाला, शिवाजी विश्वविद्यालय कोल्हापुर, श्री रामचंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च चेन्नई, सिस्टर निवेदिता विश्वविद्यालय कोलकाता, सावित्री बाई फुले विश्वविद्यालय पुणे, मद्रास विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मोहाली, राजेंद्र सिंह विश्वविद्यालय प्रयागराज, कलकत्ता विश्वविद्यालय, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा, केरला विश्वविद्यालय, यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र ओपन यूनिवर्सिटी नासिक, भारती विद्यापीठ पुणे, खुशाल दास विश्वविद्यालय राजस्थान, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र ने पंजीकरण कराया हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed