फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहले जनता का ध्यान फिर देव अनुष्ठान: सीएम योगी ने तीन दिनों तक सुनी फरियाद, अधिकारियों को दी हिदायत

Mon, 22 May 2023 02:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 22 May 2023 02:55 PM IST
सार

बिहार से एक महिला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंची थी। उन्होंने इत्मीनान से महिला की समस्या सुनीं।

विज्ञापन
cm yogi adityanath held Janta Darshan in gorakhpur
जनता दरबार में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार तीसरे दिन जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें समाधान के प्रति आश्वस्त किया। मुख्यमंत्री का यह प्रवास धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़ा था लेकिन उन्होंने प्रतिदिन पहले जनता का ध्यान रखा फिर देव अनुष्ठान किया।



 

cm yogi adityanath held Janta Darshan in gorakhpur
जनता दरबार में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखनाथ मंदिर में नवीन देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री शुक्रवार दोपहर बाद गोरखपुर पहुंचे। शुक्रवार शाम और शनिवार-रविवार दोनों पहर वह मंदिर परिसर के कार्यकमों से जुड़े। इसके अलावा सोमवार पूर्वाह्न वह महराजगंज के चौक बाजार में स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में भी धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित होने पहुंचे।

cm yogi adityanath held Janta Darshan in gorakhpur
जनता दरबार में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

इस बीच गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान तीन दिन (शनिवार, रविवार व सोमवार) लगातार उन्होंने अनुष्ठान से जुड़ने से पूर्व जनता दर्शन का आयोजन किया। सोमवार को जनता दर्शन में उन्होंने करीब तीन सौ लोगों से मुलाकात की। उनकी समस्याएं सुनीं अधिकारियों को शीघ्रता से निस्तारण के लिए निर्देशित किया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
cm yogi adityanath held Janta Darshan in gorakhpur
जनता दरबार में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

सोमवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार करने वाले अधिक रहे। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। उपचार के लिए धन की व्यवस्था वह कराएंगे। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में आर्थिक मदद संबंधी आवेदनों पर अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूरा कराकर शासन को भेजें।

 

विज्ञापन
cm yogi adityanath held Janta Darshan in gorakhpur
जनता दरबार में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

यूपी में मुख्यमंत्री द्वारा इलाज में भरपूर मदद देने की ख्याति दूर दूर तक है। इसकी एक झलक सोमवार को जनता दर्शन में भी देखने को मिली। बिहार से एक महिला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंची थी। उन्होंने इत्मीनान से महिला की समस्या सुनीं। पूछा, क्या बिहार में उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है। महिला द्वारा नहीं में जवाब देने पर उन्होंने उसका आवेदन अधिकारियों को हस्तगत करते हुए नियमानुसार करवाई करने को कहा।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed