फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Preparations for AIIMS' second convocation gain momentum; JP Nadda and CM Yogi likely to attend.

Gorakhpur News: एम्स में दूसरे दीक्षांत की तैयारी तेज, जेपी नड्डा और सीएम योगी के शामिल होने की संभावना

Thu, 01 Oct 2026 02:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Preparations for AIIMS' second convocation gain momentum; JP Nadda and CM Yogi likely to attend.
गोरखपुर। एम्स गोरखपुर में दूसरे दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। समारोह इसी महीने में आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा के शामिल होने की संभावना है। दोनों से कार्यक्रम के लिए समय मांगा गया है। उम्मीद है कि अगले तीन-चार दिनों में समारोह की तारीख घोषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में एम्स के विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को डिग्री और पदक प्रदान किए जाएंगे। साथ ही संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों, चिकित्सा सेवाओं और शोध गतिविधियों को भी सामने रखा जाएगा। एम्स की कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर चुकी हैं। बताया गया कि केंद्रीय मंत्री ने अक्तूबर में कार्यक्रम के लिए समय दिया है। मंत्रालय की ओर से जल्द ही इस संबंध में औपचारिक पत्र आने की उम्मीद है। कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने बताया कि दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से समय मांगा गया है। उपलब्धता के आधार पर जल्द ही कार्यक्रम की तारीख अंतिम रूप से तय कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed