फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Preparations complete for Holika Dahan festival in Pandeyhata.CM Yogi will come

Gorakhpur News: गोरक्षपीठाधीश्वर योगी के नेतृत्व में निकलेगी भक्त प्रहलाद की शोभायात्रा, होगी पुष्प वर्षा

Mon, 02 Mar 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 02 Mar 2026 02:18 AM IST
सार

समिति के महामंत्री शिवम पटवा एवं कोषाध्यक्ष राहुल गुप्ता ने बताया कि इस बार कानपुर से आने वाली झांकियां शोभायात्रा का प्रमुख आकर्षण होंगी। इसमें भक्त प्रहलाद व भगवान विष्णु से जुड़ी धार्मिक झलकियां प्रस्तुत की जाएंगी। शोभायात्रा का शुभारंभ गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ की ओर से भक्त प्रहलाद की आरती कर व फूलों एवं अबीर-गुलाल के साथ होली खेलकर किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में गोरक्षपीठाधीश्वर व सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।

विज्ञापन
Preparations complete for Holika Dahan festival in Pandeyhata.CM Yogi will come
होलीका दहन कार्यक्रम में विरासत गलियारा का निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

होलिका दहन उत्सव समिति, पांडेयहाता की ओर से सोमवार अपराह्न तीन बजे भक्त प्रहलाद की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में गोरक्षपीठाधीश्वर व सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।
विज्ञापन

समिति के संरक्षक आशीष गुप्ता एवं अध्यक्ष रामप्रकाश गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष शोभायात्रा को और भव्य रूप दिया जा रहा है।

समिति व विरासत गलियारे में विस्थापित व्यापारियों को पुनः स्थापित किए जाने को लेकर व्यापारी वर्ग गोरक्षपीठाधीश्वर का गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा और शंखनाद के साथ भव्य स्वागत करेगा।
विज्ञापन


समिति के महामंत्री शिवम पटवा एवं कोषाध्यक्ष राहुल गुप्ता ने बताया कि इस बार कानपुर से आने वाली झांकियां शोभायात्रा का प्रमुख आकर्षण होंगी। इसमें भक्त प्रहलाद व भगवान विष्णु से जुड़ी धार्मिक झलकियां प्रस्तुत की जाएंगी। शोभायात्रा का शुभारंभ गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ की ओर से भक्त प्रहलाद की आरती कर व फूलों एवं अबीर-गुलाल के साथ होली खेलकर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा पांडेयहाता क्षेत्र से प्रारंभ होकर महानगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पारंपरिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण के बीच संपन्न होगी। आयोजन को लेकर समिति एवं स्थानीय नागरिकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर भी व्यापक तैयारियां की गई हैं।


समिति के मीडिया प्रभारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि होलिका दहन उत्सव को सफल बनाने के लिए समिति के पदाधिकारी एवं व्यापारी सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed