{"_id":"6684805091c52d6b000306e4","slug":"preparation-to-connect-ddu-affiliated-colleges-with-samarth-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-608245-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डीडीयू से संबद्ध कॉलेजों को भी ‘समर्थ’ से जोड़ने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डीडीयू से संबद्ध कॉलेजों को भी ‘समर्थ’ से जोड़ने की तैयारी
Wed, 03 Jul 2024 04:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 03 Jul 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों को समर्थ प्लेटफॉर्म पर लाने की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई। इसमें समर्थ से संबंधित सभी विवरण व सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि 260 कॉलेजों को अब तक समर्थ पोर्टल से जोड़ा गया है। शेष कॉलेजों को भी इसी सप्ताह शामिल कर लिया जाए, इसके प्रयास किए जा रहे हैं। कॉलेजों के लिए मॉड्यूल-वार प्रशिक्षण पांच जुलाई को शुरू होगा।
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों व कर्मचारियों को समर्थ पोर्टल पर नामांकित कर दिया गया है। इसके अलावा सभी कार्यक्रमों और पाठ्यक्रमों को मैप किया गया है। अब परिसर के छात्रों को जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। इस सप्ताह के अंत तक कैंपस के सभी छात्रों का डाटा अपडेट हो जाएगा। सत्र 2024-25 के लिए छात्रावास आवंटन भी समर्थ के माध्यम से किया जाएगा। नव प्रवेशित छात्रों का समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश लिया जाएगा।
विज्ञापन
बताया कि नव प्रवेशित छात्रों की काउंसिलिंग पहली बार ऑनलाइन की जा रही है। समर्थ पर आईजीआरएस और आरटीआई की फाइलों का प्रबंधन भी शुरू हो गया है। इसमें समर्थ की यूपी टीम के सहयोग से शुरुआती चुनौतियों का समाधान किया जा रहा है। संपत्ति विभाग ने सिस्टम में इमारतों और बुनियादी ढांचे को जोड़ने का काम शुरू कर दिया है।