फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Pregnant woman accuses police personnel and young man of beating her

Gorakhpur News: गर्भवती ने पुलिस कर्मियों व युवक पर मारने-पीटने का लगाया आरोप

Fri, 26 Jul 2024 06:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman accuses police personnel and young man of beating her
सरहरी। गुलरिहा क्षेत्र के सियारामपुर के धर्मपुर टोला में मायके आई गर्भवती ने गांव के ही युवक पर मारने-पीटने का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी को भी प्रार्थनापत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि भाई से रंजिश को लेकर मंगलवार रात पुलिस कर्मियों संग पहुंचे युवक ने उसे चारपाई से पलट दिया और मारे-पीटे।
विज्ञापन

एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में महिला ने आरोप लगाया कि वह आठ माह की गर्भवती है। गर्भावस्था की देखरेख के लिए कुछ दिन से मायके आ गई। मंगलवार की रात वह घर के बाहर चारपाई पर मच्छरदानी लगा कर सोई थी। तभी रात करीब एक बजे गांव का युवक सरहरी चौकी के पांच पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचा और उसकी चारपाई पलटकर उसे मारा-पीटा। भाई ने 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

डॉयल 112 पुलिस ने ही एंबुलेंस बुलाकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जंगल कौड़िया भेजा, जहां से डाक्टर ने जिला अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में सरहरी पुलिस का कहना है कि महिला द्वारा लगाया गया आरोप गलत है। महिला के दो भाई एवं एक रिश्तेदार पर 10 दिन पूर्व छेड़खानी और मारपीट का केस दर्ज किया गया है। इसी मामले में पुलिस गई थी। पुलिस कर्मी गाड़ी से उतरे भी नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed