फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Pran Pratishtha and Rudra Mahayagna will started 14 february in Manasarovar Temple gorakhpur

अधियारी बाग मानसरोवर का जीर्णोद्धार काम पूरा, 14 फरवरी से शुरू होगा रुद्र महायज्ञ

Fri, 07 Feb 2020 12:53 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Fri, 07 Feb 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
Pran Pratishtha and Rudra Mahayagna will started 14 february in Manasarovar Temple gorakhpur
पुजारी कमलनाथ। - फोटो : अमर उजाला
गोरखनाथ मंदिर के सहयोग से अधियारी बाग स्थित मानसरोवर मंदिर के शिव, दुर्गा तथा रामजानकी मंदिरों का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण हो गया है। इन मंदिरों में मूर्ति, प्राण प्रतिष्ठा एवं रुद्र महायज्ञ का आयोजन 14 से 20 फरवरी तक किया गया है। विग्रहों में प्राण प्रतिष्ठा रामानुज त्रिपाठी कराएंगे। इस दौरान प्रतिदिन दो से शाम पांच बजे तक यज्ञ महापुराण भी होगा। यह जानकारी गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी कमलनाथ ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मानसरोवर मंदिर का निर्माण उनवल नरेश राजा मान सिंह ने कराया था। यह मंदिर लगभग तीन सौ सालों से गोरखपुर के नागरिकों के लिए धार्मिक तथा सांस्कृतिक महत्व का केंद्र रहा है। बहुत पुराना होने के कारण सभी का जीर्णोद्धार आवश्यक हो गया था। इसके जीर्णोद्धार में जवाहर कसौधन, अरुण कुमार अग्रवाल, ओमप्रकाश चंद कर्मचंदानी एवं विष्णु अजीत सरिया का विशेष सहयोग रहा है। वहीं पर्यटन विभाग की तरफ से यात्री निवास, यज्ञशाला, सुलभ शौचालय एवं परिसर का सुंदरीकरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

मंदिर में होने वाले कार्यक्रम

14 फरवरी को कलश स्थापना, पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, वेदियों का निर्माण, अग्नि का प्रकटीकरण, तथा यज्ञ कुंड में अग्नि की स्थापना।
15 को पूजन के बाद मूर्तियों का संस्कार एवं जलाधिवास।
16 को पूजन के बाद मूर्तियों का संस्कार एवं अन्नाधिवास।
17 को पूजन के बाद मूर्तियों संस्कार एवं पुष्पाधिवास, फलाधिवास।
18 को पूजन के बाद मूर्तियों का संस्कार एवं शैयाधिवास।
19 को पूजन के बाद मूर्तियों का संस्कार एवं अंडन्यास करन्यास, नगर परिक्रमा।
20 को पूजन के बाद 10.30 से 1 बजे तक अचल प्राण प्रतिष्ठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed