फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Power outage at five substations; residents of 45,000 homes inconvenienced.

Gorakhpur News: पांच उपकेंद्रों की बिजली गुल, 45 हजार घरों के लोग हुए परेशान

Fri, 31 Jul 2026 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Power outage at five substations; residents of 45,000 homes inconvenienced.
गोरखपुर। बरहुआ पारेषण उपकेंद्र में बृहस्पतिवार शाम करीब 6:30 बजे चिंगारी से शहर के पांच उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति अचानक ठप हो गई। इससे 45 हजार से अधिक घरों में अंधेरा छा गया। तकनीकी खराबी दूर करने के बाद करीब 50 मिनट बाद शाम 7:20 बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई। बरहुआ पारेषण उपकेंद्र से लालडिग्गी, रुस्तमपुर, नार्मल और नौसढ़ उपकेंद्रों के साथ वरुण बेवरेज को भी बिजली आपूर्ति की जाती है। चिंगारी उठने के बाद एहतियातन सभी संबंधित फीडरों की बिजली काट दी गई जिससे बड़े इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। उमस भरी गर्मी के बीच अचानक 50 मिनट तक बिजली गुल होने से लोगों को काफी परेशानी हुए। सूचना मिलते ही पारेषण और वितरण निगम की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और खराबी दूर करने का कार्य शुरू किया। आवश्यक मरम्मत और जांच के बाद शाम 7:20 बजे चरणबद्ध तरीके से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed