{"_id":"65f0cec16839f3f6cb0ce1c4","slug":"power-of-attorney-one-years-files-are-being-scrutinized-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-495839-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर ऑफ अटार्नी : खंगाली जा रहीं हैं एक साल की फाइलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर ऑफ अटार्नी : खंगाली जा रहीं हैं एक साल की फाइलें
विज्ञापन
पावर ऑफ अटार्नी : खंगाली जा रही हैं एक साल की फाइलें
- कम स्टांप ड्यूटी का मामला सामने आने पर निबंधन कार्यालय में मचा है हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर।
निबंधन कार्यालय में थापा परिवार से पावर ऑफ अटार्नी कराने में खेल पकड़े जाने के बाद निबंधन कार्यालय में हड़कंप मच गया है। अब एहतियात के तौर पर एक साल की फाइलें खंगाली जा रही हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अभी तक कोई और मामला सामने नहीं आया है।
निबंधन कार्यालय में मामला सामने आने पर एआईजी स्टांप ने पहले एक महीने के रिकॉर्ड की जांच कराई। इसके बाद एक साल के सभी डीड का परीक्षण शुरू हो गया है। इसके अलावा तहसीलों में भी एक महीने के भीतर हुए पावर ऑफ अटार्नी के सारे मामलों की पड़ताल कराने के निर्देश दिया गया है। माना जा रहा है कि नया अध्यादेश के लागू होने के सप्ताह भर में गड़बड़ी हो सकती है। मंगलवार को पूरे दिन निबंधन कार्यालय में पावर ऑफ अटार्नी की चर्चाएं होती रहीं। सूत्रों की माने तो जांच के बाद कुछ बड़े मामले सामने आ सकते हैं। उधर, थापा परिवार का पावर ऑफ अटार्नी कराने वाले अधिकारियों की भी सांसें अटकी पड़ी हैं। अगर मामला हाईकोर्ट में गया तो इनकी मुश्किलें भी बढ़ सकती है।