फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Uproar over death of contract lineman due to electrocution jammed

Gorakhpur News: करंट से संविदा लाइनमैन की मौत पर हंगामा, लगाया जाम

Sat, 19 Aug 2023 11:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 19 Aug 2023 11:16 AM IST
सार

बेलघाट माझिगांवा निवासी रामभोले विधनापार विद्युत सब स्टेशन के दियारा फीडर पर कार्यरत थे। कुरहरि गांव के पास 11000 बोल्ट लाइन में खराबी आने के कारण शुक्रवार को शटडाउन लेकर खंभे पर चढ़े तभी अचानक बिजली आने के कारण झटका लगने से वह जमीन पर गिर पड़े।

विज्ञापन
Uproar over death of contract lineman due to electrocution jammed
गोरखपुर-बेलघाट मार्ग पर शव रखकर जाम लगाए ग्रामीणों से बातचीत करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में बेलघाट इलाके के कुरहरि गांव के पास पोल पर लाइन ठीक करने के दौरान करंट आने से शुक्रवार को संविदा लाइनमैन रामभोले (40) की मौत हो गई। ग्रामीणों ने मुआवजा व नौकरी की मांग को लेकर शाम करीब सात बजे गोरखपुर-बेलघाट मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। देर रात पुलिस वाले जाम खत्म कराने की कोशिश में लगे रहे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बेलघाट माझिगांवा निवासी रामभोले विधनापार विद्युत सब स्टेशन के दियारा फीडर पर कार्यरत थे। कुरहरि गांव के पास 11000 बोल्ट लाइन में खराबी आने के कारण शुक्रवार को शटडाउन लेकर खंभे पर चढ़े तभी अचानक बिजली आने के कारण झटका लगने से वह जमीन पर गिर पड़े। ग्रामीणों व साथी कर्मियों ने उनको स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: खेत में मिला अधेड़ का खून से लथपथ शव, गला रेतकर हत्या की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बााद परिजन व ग्रामीणों ने गोरखपुर-बेलघाट मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। इससे आवागमन बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को दूसरे रास्ते से निकाला। पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन देर रात तक परिजन अपनी मांग पर अड़े थे।
 

वह बिजली अधिकारी के मौके पर आकर नौकरी और मुआवजा देने के आश्वासन की मांग कर रहे थे। रामभोले के परिवार में पत्नी व 4 बच्चे हैं। इसमें दो लड़कियां व दो लड़के हैं। बड़ी लड़की की शादी तय किए थे। परिवार में वही कमाने वाले सदस्य थे। बाकी बच्चे अभी पढ़ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: फर्जी कॉल सेंटर खोलकर ठगी करने वाले गैंग के 8 गिरफ्तार, यूके के बुजुर्गों से की तीन करोड़ की जालसाजी

करंट से एक की मौत
गोला थाना क्षेत्र के हटवा दूबेपुरा गांव में छोटेलाल गुप्ता (45) की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह बड़हलगंज क्षेत्र के ओझवली के रहने वाले थे। हटवा दूबेपुरा में मकान बनवाए थे, जहां टेंट हाउस का सामान रखे थे। शुक्रवार की शाम करीब छह बजे वह मकान में टेंट का पाइप सहेज रहे थे। उसी वक्त पाइप दरवाजे के सामने से गुजर रहे ग्यारह हजार बोल्ट के तार से छू गया, जिससे उनकी मौत हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed