{"_id":"64e04eda829d19a27a002b66","slug":"blood-soaked-dead-body-of-middle-aged-man-found-in-field-at-gorakhpur-2023-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: खेत में मिला अधेड़ का खून से लथपथ शव, गला रेतकर हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: खेत में मिला अधेड़ का खून से लथपथ शव, गला रेतकर हत्या की आशंका
Sat, 19 Aug 2023 10:42 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गगहा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, गगहा (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 19 Aug 2023 10:42 AM IST
सार
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया हत्या कर शव फेंके जाने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार रात की लग रही है। शव का शिनाख्त कर लिया गया है। मृतक की पत्नी के तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मृतक। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में गगहा थाना क्षेत्र के बांसपार गजपुर सीवान में शनिवार सुबह को अधेड़ का खून से लथपथ शव मिला। गला रेत हत्या कर फेंके जाने की आशंका है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, एसआरपीजी कॉलेज के सामने बांसपार रोड पर सड़क के सटे एक खेत में शनिवार सुबह को एक व्यक्ति की लाश पड़ी थी। सुबह को खेत की तरफ टहलने गए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। गले के दाहिने हिस्से पर धारदार हथियार से गला रेतने के घाव मिले हैं। शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान पाए गए।
विज्ञापन
अधेड़ की पहचान गगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत गजपुर के चौबे टोला निवासी शंकर निषाद (58) के रूप में हुई है। वह गजपुर सीयर चौराहे पर एक कबाड़ की दुकान में काम करता था। मृतक शंकर की तीन बेटियां व तीन बेटे हैं जिसमें से सबसे छोटा बेटा अभी अविवाहित है। शंकर की मृत्यु से परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: फर्जी कॉल सेंटर खोलकर ठगी करने वाले गैंग के 8 गिरफ्तार, यूके के बुजुर्गों से की तीन करोड़ की जालसाजी
मृतक की पत्नी जनक दुलारी ने बिलखते हुए बताया कि परिवार का पालन पोषण करने के लिए उसके पति इधर-उधर मजदूरी का कार्य करते थे। इस बीच वे एक कबाड़ की दुकान में काम करते थे और रात में अक्सर वहीं सोते थे। परिजनों ने शंकर के किसी से रंजीश होने से इनकार किया है।
इसे भी पढ़ें: 66 साल के बुजुर्ग ने किशोरी को बंधक बना किया दुष्कर्म, बिस्कुट खिलाने के बहाने ले गया था आरोप
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया हत्या कर शव फेंके जाने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार रात की लग रही है। शव का शिनाख्त कर लिया गया है। मृतक की पत्नी के तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।
इसे भी पढ़ें: 66 साल के बुजुर्ग ने किशोरी को बंधक बना किया दुष्कर्म, बिस्कुट खिलाने के बहाने ले गया था आरोप
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया हत्या कर शव फेंके जाने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार रात की लग रही है। शव का शिनाख्त कर लिया गया है। मृतक की पत्नी के तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।