{"_id":"65f3837c334f5e31950243e4","slug":"population-can-be-calculated-on-mathematical-models-prof-ak-mishra-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-497317-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणितीय मॉडल पर की जा सकती है पाॅपुलेशन की गणना : प्रो. एके मिश्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणितीय मॉडल पर की जा सकती है पाॅपुलेशन की गणना : प्रो. एके मिश्रा
Fri, 15 Mar 2024 04:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 15 Mar 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय के गणित एवं वैज्ञानिक एवं संगणन विभाग की ओर से अंतराष्ट्रीय गणित दिवस (पाई दिवस 14 मार्च, 2024) पर रिसर्च स्कॉलर डे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के गणित विभाग के प्रो. एके मिश्र ने व्याख्यान दिया।
इस अवसर पर प्रो. मिश्र ने अपने व्याख्यान में गणित के पॉपुलेशन मॉडल के सिद्धांत पर चर्चा की एवं किस प्रकार गणित के सिद्धांतों एवं गणितीय मॉडल के आधार पर किसी शहर की पाॅपुलेशन की गणना की जा सकती है, इस पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने बढ़ती अबादी को गणितीय मॉडल से कम किए जाने पर पर चर्चा की। उन्होंने बेरोजगारी, स्किल पर भी गणितीय मॉडल दिए एवं स्किल से बेरोजगारी को कैसे कम किया जा सकता है इस पर प्रकाश डाला।
विभाग के अध्यक्ष प्रो. वीके मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. एके बरनवाल ने अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस के बारे में प्रकाश डाला एवं कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. हरीश चंद्र ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में लगभग 40 शोध छात्र।छात्राओं ने पोस्टर प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने शोध से सबको अवगत कराया। पोस्टर प्रेजेंटेशन में सर्वश्रेष्ठ प्रेजेंटेशन का पुरस्कार दीक्षा उपाध्याय एवं स्वीटी गुप्ता को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। इस अवसर पर गणित विभाग के समस्त छात्र व शोध छात्र उपस्थिति रहे।