तत्काल होगी जेब ढीली: गोरखपुर में क्रेन अब नहीं उठाएगी गाड़ी, क्लैंप लगेगा...वसूलेंगे जुर्माना
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि वाहनों को क्रेन से उठाने के मामले में कई शिकायतें मिली थीं। नगर निगम के अफसरों को मामले की जानकारी दी गई तो उन्होंने इस व्यवस्था को बंद करना दिया है। नियम तोड़ने वाले वाहनों को अब व्हील क्लैंप लगाकर मौके पर लॉक कर दिया जाएगा और जुर्माना लिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के गोलघर और आसपास के बाजारों में अब नो-पार्किंग में खड़े वाहनों को यातायात पुलिस व्हील क्लैंप से वहीं पर लॉक कर देगी और जुर्माना देने पर उन्हें छोड़ा जाएगा। इन इलाकों में अब तक नो पार्किंग में खड़े वाहनों को नगर निगम की ओर से तैनात क्रेन उठा ले जाती थी। इस व्यवस्था में वाहनों चालकों से वसूली की शिकायत के बाद एसपी सिटी ने नई व्यवस्था लागू की गई है। नगर निगम ने क्रेन को पुलिस लाइंस में खड़ा करा दिया है।
गोलघर और नो-पार्किंग में खड़े वाहनों को अब तक क्रेन की मदद से यातायात यार्ड में ले जाया जाता था। कई बार ज्यादा जुर्माने का धौंस देकर वसूली की शिकायत मिली थीं। आमतौर पर लोग परिवार लेकर बाजार आते हैं, ऐसे में किसी तरह से वाहन लेने में ही भलाई समझते हैं। इसी का फायदा उठाकर कार चालकों से पांच सौ रुपये तक की वसूली की शिकायतें थीं।
इसे भी पढ़ें: सड़कें तो हैं बहुत चौड़ी...आधे पर खड़े होते हैं ऑटो-बिकती है चाट-पकौड़ी
इसके अलावा क्रेन पर ले जाने की वजह से कई कार में डेंट आने और कार चोरी तक की शिकायतों के बाद एसपी सिटी ने गोपनीय जांच कराई और जांच में वसूली व लापरवाही की पुष्टि होने पर नगर निगम से वार्ता कर व्यवस्था को खत्म कराया।
केस एक
14 अक्तूबर 2022: तारामंडल निवासी अभिजीत सिंह अपने बेटे को स्कूल से लेकर उसका ड्रेस लेने गोलघर जलकल भवन के पास गए थे। बेटे के पेट में दर्द होने की वजह से उसे कार में ही छोड़ दिए और दुकान में चले गए। कार सफेद लाइन के अंदर थी, इस वजह से निश्चिंत थे, लेकिन कुछ ही देर में क्रेन ने कार को उठा लिया। बच्चा चीखने लगा, अभिजीत पीछे दौड़े, लेकिन क्रेन वाले ने एक न सुनी और कार लेकर यार्ड पहुंच गया। बाद में हंगामे के बाद कार मिली और चालक पर कार्रवाई की गई थी।
इसे भी पढ़ें: मुआवजे का झंझट, इस साल भूल जाइए ओवरब्रिज, फंसा पेंच
केस दो11 अप्रैल 2022: बांसगांव के कनईचा निवासी व डिग्री के प्रवक्ता सुधांशु राय कार में बैठे थे। इसी दौरान क्रेन ने कार को उठा लिया और यार्ड में पहुंचा दिया। वह उस दिन गोरखपुर विश्वविद्यालय किसी काम से गए थे। उन्हें भूख लगी थी तो गोलघर स्थित एक दुकान पर कुछ खाने लगे। तभी नगर निगम की वाहन उठाने वाली गाड़ी आई। जैसे ही वो गाड़ी में जाकर बैठे गाड़ी को उठा लिया गया। प्रवक्ता के बार-बार निवेदन करने के बाद भी उन्हें कार से उतरने तक का मौका नहीं दिया गया।
जुर्माना नहीं, छोड़ने के नाम पर होती थी वसूली
रोजाना 20 से 25 गाड़ियों को उठा लिया जाता था। उसमें से कुछ से ही जुर्माना वसूला जाता था, बाकी से तो वसूली की जाती थी। वसूली की रकम गाड़ी के नंबर के आधार पर तय की जाती थी। जिले के बाहर का नंबर होने पर अधिक रुपये की मांग की जाती थी और अगर नंबर गैर प्रांत का हुआ तो दो हजार तक वसूली की जाती थी। मामला बढ़ने के बाद जब जांच हुई तो तो पूरा खेल खुलकर सामने आ गया।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि वाहनों को क्रेन से उठाने के मामले में कई शिकायतें मिली थीं। नगर निगम के अफसरों को मामले की जानकारी दी गई तो उन्होंने इस व्यवस्था को बंद करना दिया है। नियम तोड़ने वाले वाहनों को अब व्हील क्लैंप लगाकर मौके पर लॉक कर दिया जाएगा और जुर्माना लिया जाएगा। लोगों से अपील है कि वह वाहनों को पार्किंग में खड़ा करें।
नगर निगम से अनुबंध की समय सीमा खत्म होने की वजह से क्रेन को खड़ा किया गया है। जल्द ही नगर निगम से प्रक्रिया पूरी की जाएगी। - विभूमि द्विवेदी, प्रोपराइटर, ट्रिनिटी सर्विसेज