Gorakhpur News: गोरखपुर में 252 छतों पर तैनात रहेगी पुलिस, एटीएस ने भी डाला डेरा
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि शोभायात्रा को लेकर पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। ड्रोन उड़ाकर सुरक्षा परखी गई है। इसके अलावा छतों पर पुलिस वाले तैनात रहेंगे, एंटी ड्रोन से भी शोभायात्रा की निगरानी की जाएंगी। एटीएस व अन्य जवान भी सुरक्षा में लगाए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में गोरखनाथ मंदिर से मानसरोवर पोखरा तक मंगलवार को निकलने वाले गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शोभायात्रा की सुरक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। 252 छतों पर पुलिस तैनात रहेगी, एटीएस ने भी डेरा डाल दिया है।
सोमवार को एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई की देखरेख में शोभायात्रा का रिहर्सल भी किया गया। वहीं, ड्रोन उड़ाकर सुरक्षा परखी गई। इसके अलावा एटीएस भी गोरखनाथ मंदिर में पहुंच चुकी है। सुरक्षा में लगे सभी पुलिस वालों को उनकी ड्यूटी समझा दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ मंदिर से मानसरोवर पोखरा तक मंगलवार को निकलने वाली शोभायात्रा में शामिल सभी लोगों का पास बनाया गया है। जमीन से लेकर आसमान तक सुरक्षा के चाक-चाैबंद इंतजाम किए गए हैं। शोभायात्रा के दौरान गोरखनाथ मंदिर की तरफ चार पहिया वाहन नहीं जाएंगे।
शोभायात्रा की सुरक्षा-व्यवस्था में पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी एंटी ड्रोन सिस्टम लगेगा। रास्ते में पड़ने वाले 252 घरों के अंदर व छत पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी है। त्रिस्तरीय सुरक्षा-व्यवस्था के बारे में जानकारी देते हुए मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं।
शोभायात्रा की सुरक्षा में चार एएसपी, 15 सीओ, 19 निरीक्षक, 87 दारोगा, दो कंपनी पीएसी, एक कंपनी एसएसबी, एक कंपनी आरएएफ, एटीएस कमांडो व 503 सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है।
गोरखनाथ मंदिर की ओर नहीं जाएंगे वाहन
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि शोभायात्रा को लेकर पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। ड्रोन उड़ाकर सुरक्षा परखी गई है। इसके अलावा छतों पर पुलिस वाले तैनात रहेंगे, एंटी ड्रोन से भी शोभायात्रा की निगरानी की जाएंगी। एटीएस व अन्य जवान भी सुरक्षा में लगाए गए हैं।