फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police took action on director of hookah bar due to open bar after ban in gorakhpur

शहर में पाबंदी के बावजूद खुले मिले हुक्का बार, नौ पर लॉकडाउन उल्लंघन का केस

Sat, 06 Jun 2020 01:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 06 Jun 2020 01:20 PM IST
सार

  • शाहपुर और गोरखनाथ इलाके में पुलिस ने की कार्रवाई
  • नौ लोगों को थाने लाया गया, बाद में निजी मुचलके पर छोड़ा

विज्ञापन
Police took action on director of hookah bar due to open bar after ban in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर शहर में पाबंदी के बावजूद खुले मिले हुक्का बार के संचालकों के खिलाफ शुक्रवार को पुलिस ने कार्रवाई की। गोरखनाथ और शाहपुर इलाके में शुक्रवार की शाम दो हुक्का बार में पुलिस पहुंची और संचालक समेत 9 लोगों को पकड़कर थाने लाई। सभी पर लॉकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज किया गया। रात में सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता और एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। दरअसल, अफसरों को सूचना मिली थी कि पाबंदी के बावजूद शहर में रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार का संचालन किया जा रहा है। इसके बाद अफसरों ने कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन

फोटो शेयर करने पर सामने आया मामला

गोरखनाथ पुलिस जामियानगर मोहल्ले में स्थित तलब रेस्टोरेंट पहुंची और संचालक समेत आठ लोगों को हुक्का पीते पकड़ लिया। उधर, शाहपुर पुलिस ने जेल बाईपास रोड स्थित टेन टू इलेवन हुक्का बार में संचालक को हिरासत में ले लिया।
 
जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ और कैंट इलाके में तीन दिन पहले एक हुक्का बार में पार्टी का आयोजन हुआ था। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कुछ लोगों के आपत्ति जताने पर युवकों ने सोशल मीडिया से फोटो हटा ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed