फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police released two women of Nafisa gang in Gorakhpur

Gorakhpur: नफीसा गिरोह की दो महिलाओं को पुलिस ने छोड़ा, झूठा केस दर्ज कराकर वसूली के आरोप में दर्ज है मुकदमा

Mon, 03 Oct 2022 10:36 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 03 Oct 2022 10:36 AM IST
सार

कैंपियरगंज के निवासी खालिद की शिकायत पर कैंट पुलिस ने सात अगस्त को नफीसा गिरोह के सात लोगों पर केस दर्ज किया था। सभी को झूठा मुकदमा दर्ज कराने, फर्जी साक्ष्य एकत्र करने, आपराधिक साजिश का आरोपी बनाया गया। यह मुकदमा भी दो सीओ की जांच के बाद दर्ज किया गया था। लेकिन, इस प्रकरण में केस दर्ज होने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।

विज्ञापन
Police released two women of Nafisa gang in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

गोरखपुर में दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज कराकर वसूली करने वाले नफीसा गिरोह पर कार्रवाई को लेकर हाईकोर्ट के संज्ञान लेने के बाद पुलिस हरकत में तो आई, लेकिन सवालों के घेरे में भी आ गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार को दर्ज केस की नामजद दो आरोपी महिलाओं को थाने बुलाया और पूछताछ के बाद रविवार को छोड़ दिया, जिसके बाद से तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि केस की जांच में तेजी आई है, इसी सिलसिले में बुलाया गया था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कैंपियरगंज के निवासी खालिद की शिकायत पर कैंट पुलिस ने सात अगस्त को नफीसा गिरोह के सात लोगों पर केस दर्ज किया था। सभी को झूठा मुकदमा दर्ज कराने, फर्जी साक्ष्य एकत्र करने, आपराधिक साजिश का आरोपी बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: कुशीनगर में प्रेमिका के दरवाजे पर प्रेमी की पीटकर हत्या, चाकू भी घोंपा


यह मुकदमा भी दो सीओ की जांच के बाद दर्ज किया गया था। लेकिन, इस प्रकरण में केस दर्ज होने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इसी बीच गत दिनों आरोपी बनाए गए गिरोह के कुछ लोग हाईकोर्ट में पहुंच गए और मुकदमे को रद करने की गुहार लगाई।

मामले को गंभीर बताते हुए हाईकोर्ट ने पूरे प्रकरण का संज्ञान लिया और अब तक हुई कार्रवाई के साथ एसएसपी को 18 अक्तूबर को तलब कर लिया। इसके बाद पुलिस हरकत में तो आ गई, लेकिन एक बार आरोपियों के थाने से आकर लौट जाने से तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गईं। हालांकि, एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना है कि इस मामले में किसी को पकड़ा नहीं गया था। प्रकरण की जांच जारी है। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed