फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police released picture of fraudsters on social media for absconded with jewelry in gorakhpur

मुफ्त में सफाई का झांसा देकर उड़ा रहे थे गहने, पुलिस ने सोशल मीडिया पर डाली जालसाजों की तस्वीर

Tue, 13 Oct 2020 03:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 13 Oct 2020 03:45 PM IST
सार

  • सूचना देने वालों को पुलिस देगी दस हजार रुपये का पुरस्कार
  • झांसा देकर जेवरात ले भागे जालसाजों की तस्वीर हुई थी सीसीटीवी कैमरे में कैद

विज्ञापन
police released picture of fraudsters on social media for absconded with jewelry in gorakhpur
झांसा देकर जेवरात ले भागे जालसाजों की तस्वीर हुई थी सीसीटीवी कैमरे में कैद - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुफ्त में सफाई का झांसा देकर जेवरात लेकर फरार होने वाले जालसाजों की बढ़ी सक्रियता से परेशान पुलिस ने उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी कर दी। पुलिस ने तस्वीर के साथ ही सूचना देने के लिए कई मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं। आरोपितों के बारे में सूचना देने वाले को पुलिस 10 हजार रुपये पुरस्कार देगी।

विज्ञापन


 पुलिस ने जालसाजों की जो तस्वीर जारी की है, वह बीते शनिवार को तिवारीपुर इलाके में वारदात को अंजाम देने के दौरान एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। जिसमें दो युवक एक बाइक से आते-जाते दिखे हैं। एसएसपी ने जालसाजों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की स्वॉट और एसओजी टीम को स्थानीय पुलिस के साथ लगाया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, तिवारीपुर के माधोपुर निवासी सुशीला देवी के घर शनिवार की दोपहर एक बाइक से दो युुवक पहुंचे। दोनों ने खुद को एक कंपनी का कर्मचारी बताया। कहा कि वे पाउडर बेच रहे हैं, जिससे जेवरात की सफाई की जाती है। जेवरात चमकाने का झांसा देकर वे महिला के दो मंगलसूत्र, एक झुमका व कान का टप्स लेकर फरार हो गए थे। भागते हुए जालसाजों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसके बाद पुलिस केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुटी है। पिछले एक सप्ताह में अलग-अलग थानाक्षेत्रों में इस तरह की तीन घटनाएं और हो चुकी हैं। गगहा, कैंपियरगंज व खजनी इलाके में जालसाजों ने महिलाओं को झांसा देकर उनके जेवरात उड़ा दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन नंबरों पर दे सकते हैं सूचना

एसपी क्राइम- 9454457895, सीओ गोरखनाथ/क्राइम- 9454401413, स्वॉट प्रभारी- 8299527574, एसओजी प्रभारी-9454333002

गिरोह के सदस्य अलग-अलग इलाकों में दे रहे वारदात को अंजाम
पुलिस के मुताबिक, ये जालसाज अमूमन अन्य प्रदेशों या जनपदों के रहने वाले होते हैं। यहां आकर ये अलग-अलग ग्रुप में निकलते हैं। अलग-अलग इलाकों में कुछ दिन तक लगातार घटनाओं को अंजाम देने के बाद ये फरार हो जाते हैं। इसके बाद ये दूसरी जगहों पर जाकर घटना को अंजाम देने लगते हैं।

एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि इस तरह की कई घटनाएं लगातार हुई हैं। जालसाजों को पकड़ने के लिए उनकी फोटो सोशल मीडिया पर डाली गई है। जल्द ही इन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

चिलुआताल इलाके में महिलाओं से जालसाजी
इलाके के परमेश्वरपुर के जीतपुर पश्चिमी गांव में सोमवार को सफाई का झांसा देकर जालसाज महिला के जेवरात ले उड़े। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे जीतपुर गांव में दो युवक पहुंचे। वहां महिलाओं से कहा कि कंपनी का प्रचार कर रहे हैं। उनके पास एक पाउडर है जिससे बर्तन व जेवरात चमकने लगेंगे। इसके बाद जालसाजों ने गांव की मंजू देवी का पायल चमका कर उन्हें वापस दे दिया। झांसे में आकर मंजू ने मंगलसूत्र व कान का टप्स, झूना ने मंगलसूत्र, पायल और टप्स, चांदनी ने टप्स साफ करने के लिए दे दिए। इसी बीच मौका पाकर जालसाज सभी जेवरात लेकर फरार हो गए। जिसके बाद महिलाओं ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed